फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   second day 7005 children in sirmaur vaccinated by corona vaccine in 80 center

जिले में दूसरे दिन 7005 किशोरों को लगी को-वैक्सीन

Tue, 04 Jan 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
second day 7005 children in sirmaur vaccinated by corona vaccine  in 80 center
आयुष अस्पताल नाहन में को-वैक्सीन लगवाती जमा एक की छात्रा। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में दूसरे दिन 7005 किशोरों को को-वैक्सीन की पहली डोज लगी। इस दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। जिले में सुबह 10 बजे ही टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग की 62 टीमों ने जिले में बनाए गए 80 केंद्रों पर टीकाकरण किया। कई स्कूलों में बच्चों को अभिभावक भी मौजूद रहे। वहीं, शिक्षकों व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किशोरों को टीका लगाने से पहले उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

टीका लगाने के बाद लाभार्थियों को 30 मिनट तक निगरानी पर रखा गया। इसके बाद उन्हें दवाई देकर घर भेजा गया। सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि दूसरे दिन भी जिले में टीकाकरण अभियान जारी रहा। शाम पांच बजे तक 7005 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। किशोरों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में टीके लगाने के लिए छात्र-छात्राओं में भारी जोश दिखा। स्कूल की प्रधानाचार्या अमृता कंवर ने बताया कि मंगलवार को स्कूल में कोविड वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान 180 छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सीन दी गई। वैक्सीन के बाद सभी बच्चे स्वस्थ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
मानपुर देवड़ा में 80 फीसदी टीकाकरण
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन की प्रतिशतता 80 प्रतिशत रही। प्रधानाचार्य ज्ञान चंद चौधरी ने बताया कि जिन छात्रों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है या किसी कारण से वंचित रह गए हैं वे छात्र विद्यालय प्रांगण में आकर शनिवार को वैक्सीन लगवा सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने भी अपना सहयोग टीकाकरण को सफल बनाने में दिया जिसकी प्रधानाचार्य ने काफी प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रवक्ता रामपाल, कार्यक्रम अधिकारी नीलम तोमर, मनीष टंडन, संजीव कुमार, रंजू पंवार, वरिष्ठ सहायक बुधराम शर्मा, रेणु शर्मा व मुंशीराम इत्यादि विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

...........
राजपुरा स्वास्थ्य खंड में 16 स्थानों पर लगेंगे टीके
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय देओल ने बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खंड में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को 5 जनवरी को 16 स्थानों पर टीके लगेंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किल्लौड़, सतौन, कोलर, बातामंडी, टोकियों, बड़वास, मुगलांवाला, नोरंगाबाद, राजकीय उच्च पाठशाला डांडा, कांसर, राजकीय माध्यमिक पाठशाला शिल्ला, एचपीएस सतौन, जीएनएमपीएस पांवटा साहिब, एनपीएस पांवटा साहिब, पीएचएस राजबन, एसवीएम स्कूल पांवटा साहिब में वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी और बाहर से आए प्रवासी इन केंद्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed