फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sdm organised meeting i n bmo rajgargh office

बलगम के नमूनों की अधिक से अधिक करवाएं जांच: राजकुमार ठाकुर

Wed, 03 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
sdm organised meeting i n bmo rajgargh office
राजगढ़ में खंड स्तरीय क्षयरोग फोरम की बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम राजकुमार ठाकुर। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

बलगम के नमूनों की अधिक से अधिक करवाएं जांच : राजकुमार ठाकुर
क्षय रोग का शीघ्र पता लगाने के लिए एसडीएम राजगढ़ ने दिए निर्देश
राजगढ़ में खंड स्तरीय क्षय रोग फोरम की बैठक का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में बुधवार को उपमंडलीय अधिकारी नागरिक राजगढ़ राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में खंड स्तरीय क्षयरोग फोरम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षयरोग के उन्मूलन के लिए हर विभाग की ओर से अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इसके साथ अधिक से अधिक बलगम के नमूनों की जांच करवाने के भी निर्देश दिए ताकि शीघ्रातिशीघ्र क्षयरोग का पता लगाया जा सके।
उपमंडलाधिकारी नागरिक राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पंचायत में क्षयरोग मुक्त फोरम बैठक करवाएं और हर ग्राम सभा, विद्यालयों व महाविद्यालयों में क्षयरोग के उन्मूलन के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉ. उपासना ने वर्ष 2023 में क्षयरोग के मरीजों के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, खंड विकास समिति अध्यक्ष सरोज शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपिका, वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक शशिकांत शर्मा सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed