फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sdm injured in accident

पांवटा के एसडीएम सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

Fri, 26 Feb 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Fri, 26 Feb 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
sdm injured in accident

 एसडीएम पांवटा एचएस राणा कमरऊ के समीप एक सड़क दुर्घटना में शुक्रवार सुबह बाल-बाल बच गए। एसडीएम पमता स्कूल में एसएमसी की भर्ती के साक्षात्कार लेने के लिए जा रहे थे कि तिलोरधार की ओर से आ रहे एक टिप्पर ने एसडीएम की कार में टक्कर मार दी। एसडीएम के चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर हादसा टाल दिया।

विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एसडीएम पांवटा हाईस्कूल पमता में एसएमसी की भर्ती के साक्षात्कार के लिए रवाना हुए। 11 बजे के करीब एसडीएम कमरऊ के पास पहुंचे जहां पर तिलोरधार से आ रहे एक ट्रक नंबर एचपी17-5306 ने एसडीएम की कार को सामने से टक्कर मार दी। एसडीएम के ड्राइवर ने कार को चट्टान की ओर मोड़ दिया जिस कारण कार चट्टान सेे टकराई और खाई में जाने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन



एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने बताया कि हादसा बड़ा हो सकता था, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ का परिचय देते हुए एक बड़ी दुर्घटना होने से बचा ली। उन्होंने बताया कि गाड़ी की जांच करने पर पता चला की गाड़ी के चालक के पास मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। गाड़ी को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी राजबन में बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed