{"_id":"64fc689c070f63c6e80dad44","slug":"scrub-tiafus-and-dengu-casesincreasing-in-sirmaur-district-nahan-news-c-177-1-ssml1027-7866-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डेंगू और स्क्रब टायफस के बढ़ते मामलों में बढ़ाई विभाग की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डेंगू और स्क्रब टायफस के बढ़ते मामलों में बढ़ाई विभाग की चिंता
विज्ञापन
डेंगू और स्क्रब टायफस के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई विभाग की चिंता
जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में स्क्रब टायफस, निचले क्षेत्रों में डेंगू का कहर
जिलेभर में स्क्रब टायफस के 46, डेंगू के मामलों की संख्या 65 के पार पहुंची
स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाई दवा की खेप, सावधानी बरतने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर) जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे स्क्रब टायफस और डेंंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अबतक 46 मामले स्क्रब टायफस के सामने आ चुके हैं। जबकि, डेंगू के मामले 65 तक पहुंच गए हैं।
हालांकि विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवा दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार घास, झाड़ियों और गंदगी वाले क्षेत्रों में पाए जाने वाले जीवाणु से स्क्रब टायफस फैल रहा है।
अधिकतर मामले जिले के ऊंचाई वाले इलाकों से मिल रहे हैं। इसके साथ-साथ नाहन और कालाअंब समेत अन्य मैदानी इलाकों में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों से भी डेंगू के मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच वायरल फीवर की चपेट में आने वाले मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल काॅलेज नाहन समेत अन्य अस्पतालों में बुखार के रोगियों की संख्या एकाएक बढ़ गई है।
...
स्क्रब टायफस के लक्षण और रोकथाम के उपाय
स्क्रब टायफस के रोगी में आमतौर पर उल्टी, जी मिचलाना, सिरदर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों में जकड़न, जोड़ों में दर्द और सांस लेने में परेशानी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।
समय से उपचार न मिलने पर रोगी के लीवर, फेफड़ों, किडनी व दिमाग में संक्रमण होने से मरीज की जान भी जा सकती है। लिहाजा खेतों में काम करते वक्त सावधानी बरतें, पूरी बाजू के कपड़े व पांव में जूते पहनें और बुखार होने पर नजदीकी अस्पताल में जांच कराकर ही दवा का सेवन करें।
- डाॅ. अनिकेता, चिकित्सा विशेषज्ञ, मेडिकल काॅलेज नाहन
....
खुद न करें उपचार, चिकित्सकों को दिखाएं
जिले में डेंगू और स्क्रब टायफस के बढ़ते मामलों को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। सभी स्वास्थ्य खंडों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बीएमओ को आवश्यक दवाओं की खेप पहुंचा दी गई है। लोगों से अपील भी की जा रही है कि किसी भी प्रकार का बुखार होने पर स्वयं उपचार न करें। ऐसी स्थिति में अपने नजदीकी अस्पताल या किसी योग्य चिकित्सक से जांच कराकर ही इलाज कराएं।
- डाॅ. अजय पाठक, सीएमओ सिरमौर