{"_id":"699d9533400aa2d4ea04627e","slug":"science-exhibition-in-surla-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-172697-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राधिका, आकांक्षा और वर्षा के मॉडल ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राधिका, आकांक्षा और वर्षा के मॉडल ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
सुरला स्कूल में गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में विज्ञान और गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान के सुंदर-सुंदर मॉडल पेश किए। यह मॉडल विज्ञान शिक्षक दीपा कंसल, संजीव शर्मा और भूगोल के शिक्षक मोहन लाल शर्मा की देखरेख में विद्यार्थियों ने तैयार किए थे।
स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव सैनी, स्कूल स्टाफ और एसएमसी सदस्यों ने इस प्रदर्शनी का जायजा लिया। निर्णायक मंडल में शिक्षक सतिंदर कौर, किरण बाला और दिव्या चौहान रहे। इस प्रदर्शनी में पहले स्थान पर आकांक्षा, राधिका व वर्षा के मॉडल रहे। दूसरे स्थान पर अश्लेषा और नव्या रही, जबकि तीसरे स्थान पर हर्ष और अभिनव के मॉडल रहे।
-- -संवाद