{"_id":"65439ea8a854b59ac90523a5","slug":"school-won-in-sports-nahan-news-c-177-1-ssml1030-11951-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गुरु नानक मिशन पब्लिक पांवटा के धावकों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गुरु नानक मिशन पब्लिक पांवटा के धावकों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
5 स्वर्ण, 5 रजत, 2 कांस्य पदक समेत जीते एक दर्जन पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब ने सीबीएसई क्लस्टर-16 प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक समेत कुल एक दर्जन पदक जीतकर दबदबा कायम किया। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने बताया कि 28 से 30 अक्तूबर तक खैरियान पब्लिक स्कूल सिरसा में अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्कूल की टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग में अतुल श्रीवास्तव ने 400 मीटर मीटर दौड़, रिले चार गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक और 4 गुणा 400 दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया।
सीबीएसई प्राप्त अंकों के आधार पर किसी भी विद्यालय को रैंक प्रदान करती है। अंक तालिका में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल टीम एथलेटिक में दूसरे स्थान पर रही।