फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   scarf day celeberated

Sirmour News: हरिपुरधार कॉलेज में सदस्यों को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित

Thu, 01 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
scarf day celeberated
महाविद्यालय की रेंजर रोवर इकाई ने मनाया स्कार्फ दिवससंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगड़ाह/नाहन। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार में महाविद्यालय की रेंजर रोवर इकाई ने वीरवार को स्कार्फ दिवस का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजेंद्र तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान छात्रों ने महाविद्यालय के सभी सदस्यों को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय की रेंजर रोवर इकाई ने भारत स्काउट्स एंड गाइड के उद्देश्यों और इतिहास के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में प्लास्टिक के कचरे को एक निश्चित स्थान पर निष्पादित किया गया। इसके अलावा महाविद्यालय की ओर आने वाले मार्ग पर बारिश से पड़े गड्ढों को भरा गया और मरम्मत की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर महाविद्यालय हरिपुरधार के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रजिंद्र तोमर सहित रेंजर रोवर इकाई लीडर सहायक आचार्य कर्म दत्त नागर वैदिक, करण मोहिल, पूर्वाशी, डॉ. सरिता ठाकुर, पूनम कुमारी, रोहित शर्मा, हिमाद्री ठाकुर, नरेश लंबा, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed