{"_id":"95c1ee15bc96e1f4749c1449944fc55b","slug":"scam-in-civil-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ खाद्य आपूर्ति निगम में 40 लाख रुपये का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ खाद्य आपूर्ति निगम में 40 लाख रुपये का घोटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ स्थित सरकारी एलपीजी गैस एजेंसी के हेल्पर ने 40 लाख से अधिक की रकम को बैंक में जमा करवाने के बदले डकार ली। इसकी भनक विभाग को करीब 15 दिन पूर्व लग गई थी। बैंक में जमा राशि की जब जांच पड़ताल की गई तो उसमें 40 लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा निकला।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र राजगढ़ में 3 नवंबर, 2015 को खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार ने निगम की राजगढ़ स्थित एलपीजी गैस एजेंसी के हेल्पर मुकुंद लाल के खिलाफ 40 लाख 51 हजार 282 की राशि के गबन का मामला दर्ज करवाया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मुकुंद लाल द्वारा निगम की एलपीजी गैस सिलेंडरों की बिक्री की धनराशि को चालाकी से फर्जी बैंक डिपॉजिट स्लिप व डे बुक बिक्री में दर्शाकर रिकार्ड से कांट-छांट की गई। गबन की गई 40 लाख से अधिक धनराशि का निगम को साढे़ बारह प्रतिशत ब्याज की दर से एक लाख 13 हजार 992 रुपये की अतिरिक्त हानि हुई है क्योंकि आरोपी हेल्पर लंबे समय से गैस बिक्री के पैसे बैंक में जमा नहीं करवा रहा था।
विज्ञापन
नामजद आरोपी मुकुंद लाल के खिलाफ धारा 409, 420, 468 व 471 के तहत धोखाधड़ी व गबन का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सौम्या साम्बशिवनश, पुलिस अधीक्षक
ददाहू गोदाम से गायब सीमेंट की क्षेत्रीय प्रबंधक ने बिठाई जांच
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विस क्षेत्र की खूड़ द्राबिल पंचायत से गायब हुए सीमेंट की विभागीय जांच शुरू हो गई है। बुधवार को नाहन स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार ने विभाग के ददाहू स्थित गोदाम प्रभारी से इस बाबत जवाब-तलब किया है। साथ ही इस पूरे मामले की कार्रवाई पंचायत प्रधान दीपो देवी के समक्ष करवाए जाने के भी आदेश दिए हैं। विभाग ने इस मामले पर गोदाम के पूर्व प्रभारी से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बता दें कि पंचायत प्रधान दीपो देवी ने सिविल सप्लाई कारपोरेशन पर पंचायत के 1200 सीमेेंट के बैग हड़पने का आरोप लगाया था। साथ ही उपायुक्त से पंचायत के सीमेंट से किए गए गड़बड़झाले की जांच की मांग की थी। बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार ने अपने स्तर पर विभागीय जांच की। उन्होंने बताया कि जून, 2015 से लेकर अब तक आपूर्ति किए गए सीमेंट की डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही किस-किस पंचायत को कितना सीमेंट दिया गया है इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक दो दिन के भीतर मामले की जांच पूरी कर
ली जाएगी।