Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sarnha -renuka ghato bus service not continues -people facing problem

Sirmour News: सराहां-रेणुका घाटो बस सेवा बंद, एक दर्जन पंचायतों के लोग परेशान

Fri, 13 Nov 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
sarnha -renuka ghato bus service not continues -people facing problem
दिवाली के बाद भी नहीं मिली सरकारी बस सुविधा, घंटों इंतजार के बाद निजी वाहनों से घर पहुंचे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सराहां-रेणुका घाटो सरकारी बस सेवा एक बार फिर बंद होने से पच्छाद और रेणुका विधानसभा क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दौरान भी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आखिरकार लोगों को पैदल या निजी वाहनों के सहारे अपने घरों तक पहुंचना पड़ा।
बागथन पंचायत के उपप्रधान महेंद्र सिंह, नहर स्वार पंचायत की पूर्व प्रधान कल्पना शर्मा व नवीता शर्मा, चमन लाल, सुरेश शर्मा, बाबू राम और देशराज शर्मा ने बताया कि इस मार्ग पर सरकारी बस सेवा बंद रहने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। त्योहारों के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद लोग रिश्तेदारों और परिचितों के घर आते-जाते हैं। ऐसे में सरकारी बस ही ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख सहारा होती है, लेकिन वीरवार को अचानक बस सेवा बंद कर दी गई। इसके चलते सैकड़ों लोग पैदल सफर करने या निजी वाहन किराए पर लेने को मजबूर हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार से परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर कार्रवाई करने और बस सेवा नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विनय कुमार ने बताया कि वह इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस सेवा नियमित रूप से चलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

उधर, अड्डा प्रभारी जगमोहन सिंह ने बताया कि बसों और स्टाफ की कमी के कारण सराहां-रेणुका घाटो बस सेवा बंद करनी पड़ी है। सराहां बस स्टैंड में बसों की कमी के चलते यह समस्या सामने आई है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed