{"_id":"6af5bacfb7562fa8290b1f74","slug":"khelo-himachal-chitta-mukat-abhiyaan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-193964-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो हिमाचल : चिट्टा मुक्त अभियान को लेकर युवाओं में उत्साह, सिरमौर में 300 पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो हिमाचल : चिट्टा मुक्त अभियान को लेकर युवाओं में उत्साह, सिरमौर में 300 पंजीकरण
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स--
-15 नवंबर है ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि, क्रिकेट-कबड्डी के अलावा हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती में भी दिखा सकेंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के माध्यम से उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘खेलो हिमाचल: चिट्टा मुक्त अभियान-2026’ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला सिरमौर में 11 नवंबर तक करीब 300 युवाओं और टीमों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा लिया है। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 12 जिलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं। क्रिकेट, वॉलीबॉल और कबड्डी के अलावा हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, रेसलिंग सहित कुल 8 खेलों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में खिलाड़ियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। 11 नवंबर तक 300 युवाओं और टीमों ने पंजीकरण करवा दिया है। इच्छुक खिलाड़ी 15 नवंबर से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट khelohimachal.hp.gov.in पर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
रमा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। उपमंडल स्तर पर विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 41 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को क्रमशः दो लाख, डेढ़ लाख और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
वहीं, राज्य स्तर पर विजेता टीम को 31 लाख, उपविजेता को 15 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।-- -- --
विज्ञापन
-15 नवंबर है ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि, क्रिकेट-कबड्डी के अलावा हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती में भी दिखा सकेंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के माध्यम से उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘खेलो हिमाचल: चिट्टा मुक्त अभियान-2026’ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला सिरमौर में 11 नवंबर तक करीब 300 युवाओं और टीमों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा लिया है। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 12 जिलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं। क्रिकेट, वॉलीबॉल और कबड्डी के अलावा हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, रेसलिंग सहित कुल 8 खेलों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में खिलाड़ियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। 11 नवंबर तक 300 युवाओं और टीमों ने पंजीकरण करवा दिया है। इच्छुक खिलाड़ी 15 नवंबर से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट khelohimachal.hp.gov.in पर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
रमा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। उपमंडल स्तर पर विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 41 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को क्रमशः दो लाख, डेढ़ लाख और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
वहीं, राज्य स्तर पर विजेता टीम को 31 लाख, उपविजेता को 15 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।