फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   saranha panchyat will take tax from consumers

सराहां पंचायत वसूलेगी सफाई टैक्स

Fri, 16 Dec 2016 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सराहां (सिरमौर)।
अमर उजाला ब्यूरो सराहां (सिरमौर)। Updated Fri, 16 Dec 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


सराहां (सिरमौर)। सराहां बाजार से निकलने वाली गंदगी और कूड़े को ठिकाने लगाना मुश्किल हो गया है। कूड़ा डंपिंग साइट पर साथ लगती पंचायत ने आपत्ति जताई है। लिहाजा, अब नगर परिषद ने राशनकार्ड के आधार पर सफाई टैक्स और स्ट्रीट लाइटों की भरपाई के लिए योजना बनाई है। जनवरी 2017 से सराहां पंचायत के लोगों को सफाई और स्ट्रीट लाइट का टैक्स अदा करना होगा।

हालांकि, अभी तक इसकी दर तय नहीं हुई है लेकिन 50 से 100 रुपये टैक्स लगना लगभग तय माना जा रहा है।
सराहां में पंचायत लोगों को सफाई और स्ट्रीट लाइटों की मुफ्त सुविधा मुहैया करवा रही है लेकिन महंगाई के इस दौर में अब खर्चा बढ़ गया है। बाजार व गांव की साफ-सफाई के पर करीब 25 हजार महीना और स्ट्रीट लाइट व बिल के रखरखाव पर करीब 32 हजार महीना खर्चा आ रहा है। सराहां बाजार व गांव में हर रोज साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी कम पड़ रहे है। अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाने के लिए पंचायत के पास फंड की कमी है। अब साफ-सफाई से आने वाला कूड़ा-कर्कट की डंपिंग साइड पर भी जोहाना गांव के लोगों ने विरोध जता दिया है।
विज्ञापन



 गौरतलब है कि पिछले करीब 25 सालों से जोहाना गांव की जमीन पर पंचायत अब तक कूड़ा कर्कट डालती आ रही है जिससे अब यह कबाड़ जोहाना गांव के करीब खेतों तक पहुंच चुका है। अब यह गांव वासियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। इसके चलते अब गांव वासियों ने पंचायत प्रधान को लिखित शिकायत व विरोध पत्र दे दिया है कि पंचायत 15 दिन के अंदर कूड़ा कर्कट के लिए अपना बंदोबस्त कर लें। उसके बाद यहां कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, पंचायत के प्रधान नरेंद्र कुमार गोसाई ने बताया कि पहली जनवरी से पंचायत सराहां बाजार व गांव से स्ट्रीट लाइट व सफाई टेक्स लगाने जा रही है। पंचायतीराज एक्ट की धारा 100 के अंतर्गत यह टैक्स लिया जाएगा। अभी कितना टैक्स लिया जाएगा निर्धारित नहीं किया गया है। यह तय है कि 50 से 100 रुपये प्रति राशन कार्ड टैक्स लग सकता है। कूड़े की डंपिंग के लिए उपायुक्त को पत्र लिखकर जमीन मांगी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed