फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   saranha in volleyball and nahan zone in kabadhi winner in saniyo didag jilasatrye pratiyogita

वॉलीबाल में सराहां, कबड्डी में नाहन जोन बना विजेता

Wed, 31 Aug 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
saranha in volleyball and nahan  zone in kabadhi winner in saniyo didag  jilasatrye pratiyogita
सानियो दीदग में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के वालीबॉल मुकाबले के दौरान संघर्ष करते दोनों टीमों क? - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियो दीदग में छात्र वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद की वॉलीबाल प्रतियोगिता में सराहां विजेता बना। जबकि नाहन जोन ने कबड्डी का खिताब जीता। समापन समारोह में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में वॉलीबाल में सराहां जोन ने सतौन जोन को हराकर जीत दर्ज की। कबड्डी में नाहन जोन ने सतौन जोन को हराकर ट्रॉफी हासिल की। बैडमिंटन में राजगढ़ जोन ने सतौन जोन को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

खो-खो में नाहन जोन ने संगड़ाह जोन और योगा में राजगढ़ जोन ने संगड़ाह जोन को हराकर ट्रॉफी हासिल की। कुश्ती में जीत का सेहरा शिलाई जोन के सिर बंधा।
समापन मौके पर विधायक रीना कश्यप ने सनिया दीदग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने ठाकुरद्वारा के लिए एक लाख, छोगटाली स्कूल में मरम्मत के लिए एक लाख, सनियो दीदग स्कूल के लिए पचास हजार, खिलाड़ियों की खेल किट के लिए एक लाख, सभी महिला मंडलों को दस-दस हजार और स्थानीय स्कूल के बच्चों को 15,000 रुपये देने की घोषणा की। बता दें कि इस प्रतियोगिता में सात जोन के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed