{"_id":"61aa58565287a449883d5cec","slug":"sandeep-and-nisha-win-100-meters-race-in-nahan-nahan-news-sml39227569","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में संदीप और निशा बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में संदीप और निशा बने विजेता
विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान में सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में दौड़ लगाते दिव्यांग खिलाड़ी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। विश्व दिव्यांगता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक चौगान में एक दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्स की ओर से जिला रेडक्रॉस सोसायटी नाहन के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिता में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने शिरकत की।
प्रतियोगिता के दौरान दृष्टि बाधित लड़कों की श्रेणी के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर संदीप, द्वितीय स्थान पर वीरेंद्र और तृतीय स्थान पर सोहन सिंह रहे। शारीरिक दिव्यांग उच्च श्रेणी में 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में निशा और कम श्रेणी में सुमन प्रथम स्थान पर रहीं।
अंडर-19 कम श्रेणी दिव्यांग में लड़कों की दौड़ में महेश ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय और दलीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कम श्रेणी दिव्यांगता की 50 मीटर वॉक में 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ओमकार सिंह पहले और मेलाराम दूसरे स्थान पर रहे। उच्च श्रेणी दिव्यांगता की लड़कों की 100 मीटर दौड़ में लखविंद्र सिंह पहले, महेश दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में मानसिक रूप से 70 प्रतिशत आईक्यू वाले दिव्यांग लड़कों की 100 मीटर दौड़ में हेमचंद पहले, उमेश दूसरे और संजू तीसरे स्थान पर रहे। दृष्टि बाधित दिव्यांग की 200 मीटर दौड़ में संदीप प्रथम और वीरेंद्र सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।
शारीरिक रूप से दिव्यांग लड़कों की वरिष्ठ श्रेणी में लखविंद्र प्रथम, महेश चौधरी द्वितीय और रवि ने तृतीय स्थान हासिल किया। व्हील चेयर श्रेणी में गीता देवी ने शॉट पुट में प्रथम, जबकि पुरुष वर्ग में अनिल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि इनके मनोबल को बढ़ाया जा सके। आने वाले समय में जिलेभर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले खिलाड़ी इसी माह के अंत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए धर्मशाला जाएंगे।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका चंद्रा, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों के अलावा सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, महासचिव सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।