फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sainj villagers are upset over the delay in wall construction.

Sirmour News: दीवार निर्माण कार्य में देरी से सैंज के ग्रामीण मुखर

Sat, 27 Dec 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sainj villagers are upset over the delay in wall construction.
रेणुकाजी क्षेत्र के डलयाणू में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत: पाठक
बैठक कर रेणुकाजी बांध प्रबंधन से एमओयू की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी बांध परियोजना की दीवार निर्माण को लेकर शनिवार को दोसड़का डलयाणू में बैठक हुई। इसमें उपमंडल संगड़ाह की सैंज पंचायत के डलयाणू, ठीरधार, भजाईधार, सुंदर घाट, जबलोग, लजवा व सैंज गांवों के भू-मालिक शामिल रहे।

बैठक में भू-मालिकों ने बांध प्रबंधन की ओर से बांध निर्माण के लिए क्षेत्र से मिट्टी खरीद मामले में की जा रही देरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मिट्टी खरीदने को लेकर कई वर्षों पूर्व बांध प्रबंधन ने उनसे बात की थी। इसमें क्षेत्र के किसानों से मिट्टी देने के लिए सहमति पत्र भी मांगे थे। बैठकों के बावजूद जमीन के मूल्य को लेकर सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन


किसानों ने बैठक में निर्णय लिया कि यदि बांध प्रबंधन की ओर से उनकी जमीन से मिट्टी ले जाने के सही मूल्य निर्धारित किए जाते हैं और जमीन में सुरक्षा दीवारें लगा कर दी जाती है तो उन्हें अपनी जमीन से मिट्टी देने पर कोई एतराज नहीं होगा। हालांकि बैठक में कुछ लोगों ने जमीन से मिट्टी निकालने पर जमीन की उर्वरकता बिल्कुल समाप्त होने की भी बात कही। इसके अलावा बैठक में लोगों ने आरोप लगाए कि मिट्टी खरीद मामले के लंबे इंतजार में किसान-बागवान जमीन में फलदार वृक्ष नहीं लगा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दोटूक कहा कि इस संबंध में बांध प्रबंधन जल्द ही उनके साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) करार करे। इस अवसर पर वेद प्रकाश ठाकुर, दीपराम शर्मा, योगेन्द्र कपिला, यशपाल ठाकुर, चेतराम शर्मा, पूर्व प्रधान भीम सिंह, बलबीर, कांशीराम, जोगेंद्र ठाकुर, जीत सिंह, आत्मा राम, सुनील शर्मा, सुभाष, सुरेंद्र, राजीव, रोहित, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed