{"_id":"66a0e70ae1641481550db5e9","slug":"sa-1-examination-will-start-1-to-9-august-nahan-news-c-177-1-ssml1028-128825-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सात शिक्षा खंडों के 17400 विद्यार्थी देंगे पहली से आठवीं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सात शिक्षा खंडों के 17400 विद्यार्थी देंगे पहली से आठवीं की परीक्षा
विज्ञापन
एकता शर्मा, रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला सिरमौर। संवाद
सचित्र--
सात शिक्षा खंडों के 17,400 विद्यार्थी देंगे पहली से आठवीं की परीक्षा
जिला सिरमौर में एक अगस्त से नौ अगस्त तक होगी एसए-1 की परीक्षा
डाइट नाहन से ब्लॉकों को भेजे प्रश्न पत्र, गोपनीयता के दिए सख्त निर्देश
शीतकालीन 441 प्राइमरी और 184 अपर प्राइमरी स्कूलों में होगी परीक्षा
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के सभी स्कूलों में अगले महीने से एसए-1 परीक्षा होने जा रही है। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे। इस परीक्षा को समय रहते और सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग ने अभी से तैयारी पूर्ण कर ली हैं।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन से पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली एसए-1 परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तैयार करके शिक्षा खंडों को भेज दिए गए हैं। वहां से यह प्रश्नपत्रों स्कूलों को भेजे जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है।
बता दें कि शीतकालीन विद्यालयों में यह परीक्षा अगस्त माह के पहले सप्ताह में होगी, जबकि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में यह परीक्षा सितंबर में होगी। पूरे हिमाचल में फॉर्मेटिव एसेसमेंट चार बार और सबमिट एसेसमेंट दो बार होनी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
इस साल यह पहली बार हुआ है कि एसए-1 परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सीधे शिमला से आए हैं। अब तक एसए-1 के प्रश्न पत्र बनाने के लिए जिले के विभिन्न शिक्षकों को डाइट संस्थान में बुलाया जाता रहा है। जिलास्तर पर यह प्रश्न पत्र तैयार करने के बाद इनको प्रिंटिंग और पैकेजिंग के लिए भेजा जाता था और इसके बाद जिले के हर ब्लॉक तक यह प्रश्नपत्र पहुंचाएं जाते थे। इस साल पहली बार एसए-1 परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र समग्र शिक्षा कार्यालय शिमला की ओर से उपलब्ध करवाए गए हैं।
रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला सिरमौर एकता शर्मा ने बताया कि शीतकालीन स्कूलों में एस-1 की परीक्षा एक अगस्त से शुरू होने जा रही है। इसमें पहली से पांचवीं तक की परीक्षा एक से पांच अगस्त और छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षा एक से नौ अगस्त तक तय हुई हैं। सिरमौर के सात शीतकालीन खंडों बकरास, नौहराधार, नारग, संगड़ाह, राजगढ़, सराहां व शिलाई के 441 प्राइमरी और 184 अपर प्राइमरी विद्यालयों के 17,400 बच्चे यह परीक्षा देंगे। सभी ब्लॉक अधिकारियों को प्रश्न पत्रों की गोपनीयता एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं। जिला स्तर पर एसए-1 परीक्षा से संबंधित सभी कार्य कार्यवाहक जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य नाहन हिमांशु भारद्वाज के दिशा निर्देशन में किए गए हैं।
-- -संवाद