{"_id":"66a4f3b27cfe0c51e70f40f6","slug":"round-road-making-problem-nahan-news-c-177-1-nhn1001-129050-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन की राउंड सड़क पर टारिंग के एक माह बाद बनने लगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन की राउंड सड़क पर टारिंग के एक माह बाद बनने लगे गड्ढे
विज्ञापन
नाहन की राउंड सड़क पर टारिंग के एक माह बाद बनने लगे गड्ढे
गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, गड्ढे बनते ही नीचे से निकल रही मिट्टी, सवाल क्या मिट्टी पर हुई थी टारिंग ?
लोक निर्माण विभाग पानी लीकेज को बता रहा कारण, करीब डेढ़ करोड़ रुपये का हुआ था टेंडर
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन की राउंड सड़क पर बीते माह इंटरलॉक टाइलों को उखाड़ कर टारिंग करवाई गई। हालांकि बरसात शुरू होने के बाद टारिंग का काम गौराभवन तक हुआ लेकिन जहां टारिंग का काम हुआ है वहां कुछ स्थानों पर सड़क में गड्ढे बनने लगे हैं। इतना ही नहीं गड्ढे बनने के बाद नीचे से मिट्टी निकल रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या मिट्टी के ऊपर टारिंग की गई थी? इसको लेकर जांच की मांग भी उठाई जा रही है।
बता दें कि जब टारिंग का काम शुरू हुआ और टारिंग को लेकर पहली परत बिछाई जा रही थी तो ‘अमर उजाला’ की ओर से गुणवत्ता को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। इस पर लोगों की ओर से सवाल उठाया गया था कि पहली परत बिछाने के दौरान मिट्टी को पूर्णत: साफ नहीं किया जा रहा है जिसके चलते टारिंग की पकड़ कमजोर हो सकती है। इस दौरान बारिश शुरू होने के कारण टारिंग की पहली परत कई स्थानों पर उखड़ने भी लगी थी लेकिन उसके ऊपर आनन फानन में दूसरी परत चढ़ा दी गई अब टारिंग में गड्ढे बनने लगे हैं। हालांकि अभी एक माह का ही समय टारिंग को हुआ है।
लोगों रजनीश सैनी, इस्लाम, सुमित कुमार, हनीफ, राजेश कुमार आदि ने मांग की है कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर जांच की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि अभी तो बरसात इतनी अधिक भी नहीं हुई है और सड़क में गड्ढे बनने लगे हैं। लोगों का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों में से एक राउंड सड़क पर मालरोड के समीप गड्ढे बनना इसकी सुंदरता को दाग लगने जैसा है।
विज्ञापन
बता दें कि शहर की राउंड सड़क पर करीब 2-3 साल पहले पड़ रहे गड्ढों को देखते हुए 2 करोड़ रुपये के बजट से इंटरलॉक टाइलों को बिछाया गया था लेकिन बार-बार पानी की पाइप या अन्य मरम्मत कार्यों के चलते टाइलों को उखाड़ा गया और फिर पुन: बिछाया जाता रहा। इसके अलावा कई स्थानों पर टाइलें धंस भी गईं थीं जिसके चलते सड़क पर वाहन चालकों को चलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
-- -- -- बाक्स-- -- -- -
पानी की लीकेज के चलते बनी समस्या : लोनिवि
लोक निर्माण विभाग नाहन के अधिशासी अभियंता अलोक जनवेजा ने कहा कि राउंड सड़क पर जलशक्ति विभाग की पाइप लाइन लीकेज के चलते गड्ढे बन रहे हैं। इसके अलावा एक स्थान पर नगर परिषद की सीवरेज नाले के धंसने से सड़क खराब हुई है।
-- -- -- -बाक्स-- -- -- -- -- -
टारिंग के दौरान टीम ने मौके पर लीकेज की थी ठीक : जलशक्ति विभाग
उधर, जलशक्ति विभाग नाहन के अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से जब राउंड सड़क पर टारिंग का काम शुरू किया था तब जलशक्ति विभाग की टीम मौके पर थी और पाइप लीकेज की समस्या का मौके पर समाधान किया गया था।