{"_id":"57cdb00c4f1c1baa30318396","slug":"rotry-honoured-teachers-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी नाहन और इन्नरव्हील ने नवाजे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी नाहन और इन्नरव्हील ने नवाजे गुरुजी
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन व इन्नरव्हील क्लब नाहन के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कन्या स्कूल नाहन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम नाहन डॉ. रिचा वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि स्कूल की प्रधानाचार्य बिंदु बडालिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिन्हें सभी ने खूब पसंद किया।
इस मौके पर सभागार को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ. रिचा वर्मा ने अध्यापक व विद्यार्थी के संबंधों को उजागर करते हुए इसे प्राचीन गुरु-शिष्य की परंपरा से जोड़कर देखने पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से चयनित उत्कृष्ट अध्यापकों को भी एसडीएम नाहन ने सम्मानित किया जिनमें रणजीत सिंह, अजय कुमार, निकिता तोमर, रिहि भंडारी, दिवा कुमार वंजा, मनोज कश्यप, भावना कंवर, विरेंद्र सिंह, सपना, विशाखा सैनी व देवदत्त शामिल रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर रोटरी क्लब प्रधान डॉ. रामगोपाल वर्मा, पूर्व प्रधान मनीष जैन, डॉ. भूप, सचिव अशोक सिकंद, राजेंद्र बंसल, भविष्य गौतम, मोनिका जैन, संजना सैनी, रजनी, क्रीति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--------------
हा--