फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotary sangini organised health chekup camp in kalaambh to drivers

Sirmour News: चालकों का जांचा स्वास्थ्य, नियमों पर किया जागरूक, मुफ्त बांटे चश्में

Sun, 17 Sep 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
rotary sangini organised health chekup camp in kalaambh to drivers
कालाअंब में रोटरी नाहन संगिनी क्लब की ओर से लगाए शिविर में पुलिस अधिकारी का शूगर टेस्ट लेतीं स्
सचित्र-
विज्ञापन

चालकों का स्वास्थ्य जांचा; नियमों पर किया जागरूक, मुफ्त बांटे चश्में
रोटरी नाहन संगिनी ने कालाअंब सिरमौर फिलिंग स्टेशन पर किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी नाहन संगिनी ने कालाअंब में चालकों के स्वास्थ्य की जांच की। कमजोर नजर वाले चालकों को निशुल्क चश्में भी वितरित किए गए। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों के पालन को लेकर भी जागरूक किया गया।
रोटरी नाहन संगिनी ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के सहयोग से सिरमौर फिलिंग स्टेशन में यह कार्यक्रम किया। क्लब की प्रधान डाॅ. ममता जैन की अगुवाई में इस कार्यक्रम में एसएचओ कालाअंब एमएस चौहान ने चालकों को टीबी, एचआईवी, यातायात नियमों के पालन पर जागरूक किया। सुपरवाइजर सुरेश और श्रद्धा ने स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर 70 चालकों के शूगर, बीपी, आंखों की जांच भी की गई। नजर कमजोर वाले 35 चालकों को मुफ्त में चश्में भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के प्रधान सोमनाथ, फिलिंग स्टेशन के मालिक भूपेश बंसल, रोटरी संगिनी की प्रधान डाॅ. ममता जैन, दीपा बंसल, स्वीटी जैन व समीर जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed