{"_id":"6a65fc2d431b0bac6a0c1de2","slug":"rotary-program-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-184471-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 150 लोगों की निशुल्क नेत्र और श्रवण जांच, जरूरतमंदों को बांटी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 150 लोगों की निशुल्क नेत्र और श्रवण जांच, जरूरतमंदों को बांटी दवाइयां
विज्ञापन
नाहन में आयोजित शिविर में नेत्रजांच करते चिकित्सक। स्रोत आयोजक।
-उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया शिविर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स और कपिल आई हॉस्पिटल, अंबाला सिटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निर्मल हेल्थ सर्विसेज में निशुल्क नेत्र एवं श्रवण जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभांगी और उनकी क्लीनिकल ऑप्टोमेट्रिस्ट टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से करीब 150 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच की। इस दौरान मरीजों की दृष्टि, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही कानों की सुनने की क्षमता (हियरिंग) की भी निशुल्क जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। अस्पताल के मुख्य प्रशासक चेतन कपूर ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष प्रगति सबलोक ने कहा कि क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण से जुड़े जनहित कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा रोटरी क्लब की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में डॉ. एसके सबलोक, एडवोकेट एसके अत्री, क्लब सचिव विकास रत्तन, अमित अत्री, कुलदीप सिंह, अशरफ अली, पार्षद पूजा तोमर, विशाल तोमर, इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स और कपिल आई हॉस्पिटल, अंबाला सिटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निर्मल हेल्थ सर्विसेज में निशुल्क नेत्र एवं श्रवण जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभांगी और उनकी क्लीनिकल ऑप्टोमेट्रिस्ट टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से करीब 150 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच की। इस दौरान मरीजों की दृष्टि, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही कानों की सुनने की क्षमता (हियरिंग) की भी निशुल्क जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। अस्पताल के मुख्य प्रशासक चेतन कपूर ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष प्रगति सबलोक ने कहा कि क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण से जुड़े जनहित कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा रोटरी क्लब की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. एसके सबलोक, एडवोकेट एसके अत्री, क्लब सचिव विकास रत्तन, अमित अत्री, कुलदीप सिंह, अशरफ अली, पार्षद पूजा तोमर, विशाल तोमर, इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन