फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rotary club will motivate to donate organs

रोटरी क्लब अंगदान करने के लिए करेगा प्रेरित

Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rotary club will motivate to donate organs
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते रोटरी क्लब के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन की नई कार्यकारिणी लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित करेगी। यह बात नवनियुक्त अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि मरने के बाद शरीर ने नष्ट होना ही है। इससे बेहतर है कि हम इससे दूसरों को जीवनदान दें। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब नये सत्र में इस काम को पूरी ईमानदारी से करेगा। लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नये सत्र में रोटरी क्लब को शहर से गांव की ओर ले जाया जाएगा। शहर में बहुत से सामाजिक कार्य क्लब कर चुका है। अब गांवों में विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेहलीधीड़ा और रामाधौण गांव को गोद लेकर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता और पानी स्वच्छता पर कार्य किया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि एक जुलाई रोटरी क्लब नाहन का अधिष्ठापन समारोह होगा। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में नीरज गुप्ता महासचिव और अश्वनी शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed