फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotary club program in ponta

Sirmour News: चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए डॉ. राजीव गुप्ता सम्मानित

Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rotary club program in ponta
रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने डॉ. राजीव गुप्ता को स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान पर सम्मानित
-रोटरी क्लब की नई इकाई ने गुरुद्वारे में नवाया शीश, सेवा कार्यों के साथ नया सत्र शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब की नई गठित इकाई ने धार्मिक और सेवा कार्यों के साथ नया कार्यकाल शुरू किया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक राजीव गुप्ता को सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्नपूर्णा भंडारे का भी आयोजन किया गया।
क्लब के नए अध्यक्ष यशपाल धीमान, सचिव रक्षित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव खापरा और अन्य बोर्ड सदस्यों ने ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा पांवटा साहिब में माथा टेका। नई टीम ने वाहेगुरु का आशीर्वाद लेकर अपने नए कार्यकाल की शुरुआत की। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस (सप्ताह) के तहत रोटरी क्लब ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे डॉ. राजीव गुप्ता को सम्मानित किया। समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई। क्लब के समस्त सदस्यों ने अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, बोर्ड सदस्य और सभी प्रमुख सदस्य विशेष रूप से अरुण शर्मा, कुलवंत सिंह चौधरी, नरिंद्र पाल सिंह, शांति स्वरूप गुप्ता, डॉ. परवेश सबलोक, रिपुदमन सिंह कालरा, कंवल जीत सिंह चड्ढा, महेश खुराना, अरविंद्र सिंह मरवाह, अभिनव बंसल, राकेश रेहल, कविता गर्ग, राकेश गर्ग, अरुण गोयल, अभय शर्मा, गुरमीत कौर नारंग, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, जीके शर्मा, प्रशांत आर्य, रविदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नए रोटरी वर्ष में समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed