फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotary club ponta function

Sirmour News: यशपाल धीमान ने संभाला रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई का जिम्मा

Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rotary club ponta function
रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अधिष्ठापन समारोह में संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशपाल धीमा
यशपाल धीमान ने संभाला रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई का जिम्मा
विज्ञापन

हर जन, हर मन रोटरी क्लब का संकल्प एवं मूलमंत्र रहेगा: यशपाल धीमान
रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अधिष्ठापन समारोह में नई टीम ने संभाला पदभार

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब का अधिष्ठापन समारोह रविवार रात आयोजित किया गया। समारोह में नई कार्यकारिणी ने ''हर जन, हर मन रोटरी'' के संकल्प के साथ पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डीजीई (2027-28) मोहिंद्र पाल गुप्ता रहे।

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशपाल धीमान और उनकी टीम ने पदभार संभाला। इस दौरान निवर्तमान टीम के असिस्टेंट गवर्नर राकेश रेहल, पूर्व अध्यक्ष अंशुल गोयल और सचिव शांति स्वरूप गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मोहिंद्र पाल गुप्ता ने कहा कि रोटरी का आगामी सेवा अभियान टीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा सेवा रोडमैप तैयार किया गया है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और स्थायी प्रभाव छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त अध्यक्ष यशपाल धीमान ने कहा कि क्लब आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष को ध्यान में रखते हुए ''हर जन, हर मन रोटरी'' अभियान चलाएगा। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता, पांवटा साहिब को प्लास्टिक मुक्त बनाने, पौधारोपण एवं संरक्षण, टीबी रोगियों को तिरुपति लाइफसाइंस के सहयोग से एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मुफ्त प्रोटीन पाउडर उपलब्ध कराने, सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त नेत्र जांच, एचपीवी टीकाकरण, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, सरकारी स्कूलों में मूल्यपरक शिक्षा तथा युवाओं के कौशल विकास जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके अलावा यमुना संरक्षण और जल संचयन को लेकर भी विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे।


समारोह में उप-जिलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल, सचिव रक्षित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव खापरा, कंवलजीत सिंह चड्ढा, अरुण शर्मा, डॉ. एनपीएस नारंग, डॉ. प्रवेश कुमार सबलोक, सोमेश वर्मा, गुरप्रीत सिंह, राकेश गर्ग, राहुल गर्ग सहित क्लब के अनेक सदस्य और लोग मौजूद रहे।--------

रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अधिष्ठापन समारोह में संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशपाल धीमा

रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अधिष्ठापन समारोह में संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशपाल धीमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed