फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotary club meeting in ponta

Sirmour News: रोटरी क्लब का 24 अगस्त को द स्कॉलर्स होम स्कूल में रील टैलेंट हंट प्रोग्राम

Sat, 09 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
rotary club meeting in ponta
रोटरी क्लब का 24 अगस्त को द स्कॉलर्स होम स्कूल में रील टैलेंट हंट प्रोग्राम
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर पांवटा अस्पताल में मरीजों को फल-मिठाई बांटी जाएगी
रोटरी क्लब टीम स्नेह की चादर कार्यक्रम में बैडशीट्स और कंबल भेंट करेंगा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान

आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई। इसमें रील टैलेंट कार्यक्रम, पौधरोपण, सिविल अस्पताल

पांवटा साहिब में स्नेह की चादर कार्यक्रम के तहत बैडशीट्स व कंबल भेंट किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता

दिवस के दौरान अस्पताल में मरीजों को फल व मिठाई भी वितरित होंगे।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई की बैठक बांगरण चौक के समीप एक होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अंशुल गोयल ने की। इस दौरान पिछले माह की कार्रवाई के बारे में महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि रविवार, 10 अगस्त को फूलों के पौधे यमुना वन विहार पार्क में ट्री-प्लांटेशन प्रोजेक्ट के तहत लगाए जा रहे हैं।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी द्वारा पांवटा अस्पताल में फल व मिठाई मरीजों को बांटी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन को 25 बैडशीट्स और कंबल स्नेह की चादर प्रोग्राम के अंतर्गत भेंट करेंगे जो कि स्थानीय उद्यमी व समाजसेवी एनपीएस सहोता की ओर से दी जा रही हैं। रील टैलेंट हंट प्रोग्राम 24 अगस्त को रोटरी द्वारा स्कॉलर होम स्कूल में मनाया जा रहा है। इसमें 15 स्कूल के 100 बच्चे भाग लेंगे जो नृत्य और गीत प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जो बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनको रोटरी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान गौरव खापरा व राहुल गर्ग ने रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन

संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed