फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rohit and Sakshi selected as best athletes in Haripurdhar College

Sirmour News: हरिपुरधार कॉलेज में रोहित और साक्षी को चुना सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Thu, 20 Feb 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rohit and Sakshi selected as best athletes in Haripurdhar College
हरिपुरधार कॉलेज की स्पोर्ट्स मीट में विजेता ​​खिलाड़ी। संवाद
कॉलेज में वार्षिक खेलकूद का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रोहित, ललित व साक्षी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्राचार्य डॉ. लालित कुमार गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभागी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
खेल प्रतियोगिताओं के अंतिम मुकाबले में छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोहित व रिंकू और छात्रा वर्ग में शीतल व निशा, 400 मीटर दौड़ में रोहित व जगदीश, छात्रा वर्ग में शीतल व साक्षी पहले व दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में रोहित व प्रदीप और साक्षी व साक्षी राणा क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में जगदीश व शुभम और पारुल व सविना, चक्का फेंक मुकाबले में प्रदीप व नितेश और रजनी व सुशीला, भाला फेंक में विनित व अनुज और सविना व सुशील, ऊंची कूद में सूर्यांशू व जगदीश और प्रीति व साक्षी, लंबीकूद में अनुज व प्रदीप और साक्षी व पारुल क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक आचार्य कर्म दत्त, सहायक आचार्य करण मोहिल, सहायक आचार्य पूनम कुमारी, सहायक आचार्य रोहित शर्मा, सहायक आचार्य वर्षा रानी, सहायक आचार्य हिमाद्रि ठाकुर, सहायक आचार्य डॉ. सरिता ठाकुर, अधीक्षक ग्रेड-1 तपेंद्र सिंह, पुस्तकालय सहायक सलिंदर कुमार, एसएलए नरेश लंबा, जेएलए रमेश कुमार और जयराम, कांता देवी और बिमला देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed