फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   roatary distributed swetar to 125 children of bahral school

Sirmour News: रोटरी क्लब ने बहराल के 125 स्कूली बच्चों को वितरित किए गर्म स्वेटर

Sat, 18 Nov 2023 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
roatary distributed swetar to 125 children of bahral school
रोटरी क्लब पांवटा की प्रधान कविता गर्ग की टीम ने बहराल के स्कूली बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित
बहराल के 125 स्कूली बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने राजकीय उच्च विद्यालय के 125 बच्चों को स्वेटर भेंट किए। बहराल विद्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में रोटरी क्लब पांवटा साहिब की अध्यक्ष कविता गर्ग, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, रोटेरियन नरेंद्र पाल सिंह नारंग, रोटेरियन हिमांशु भाटिया एवं सोनिया भाटिया की उपस्थिति में छात्राओं को लाल रंग की और छात्रों को हरे रंग की स्वेटर वितरित की।

कार्यक्रम की शुरुआत रेणु गोस्वामी ने सभी अतिथियों के स्वागत से की।
नारंग जी ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की शिक्षा नए दौर की शिक्षा है। इसमें कुशलता और दक्षता को परिष्कृत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब पांवटा साहिब की अध्यक्ष कविता गर्ग ने बच्चों को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मीनाक्षी राजपूत, सुरेंद्र कौर, शशि कुमारी, वीरेंद्र शर्मा, सुदेश कुमार, रेशम कौर और शिक्षा स्नातक के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed