{"_id":"6a620908e948c1659006f115","slug":"roads-in-paonta-sahib-in-dilapidated-condition-memorandum-submitted-to-sdm-nahan-news-c-177-1-ssml1030-184128-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में सड़कें जर्जर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में सड़कें जर्जर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो पांवटा साहिब वीरवार को क्षेत्र की बदहाल सड़को की हालत सुधारने को लेकर एसडीएम को ज्ञाप
भाजयुमो की चेतावनी, सड़कों की मरम्मत न की तो आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल पांवटा साहिब ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत और नगर परिषद क्षेत्र में ट्राला-टिपर पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन भेजा।
मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता और चरणजीत सिंह चौधरी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि भगानी मार्ग, विश्वकर्मा चौक-देवीनगर मार्ग, जामनीवाला मार्ग सहित गिरिपार क्षेत्र की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे, जल निकासी की खराब व्यवस्था और बरसात में मलबा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन का दावा है कि विश्वकर्मा चौक-देवीनगर मार्ग पर गड्ढों के कारण हाल ही में कई ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
भाजयुमो ने गिरिपार की प्रमुख सड़कों का सर्वेक्षण कर चरणबद्ध मरम्मत, स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था और मानसून से पहले प्रभावी कार्ययोजना लागू करने की मांग की। साथ ही बरसात में भूस्खलन और मलबा हटाने के लिए जेसीबी सहित पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। भाजयुमो ने नगर परिषद क्षेत्र में ट्राला-टिपर चालकों के यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी चिंता जताई। भाजयुमो ने चेतावनी दी कि यदि सड़क और यातायात संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।