{"_id":"6afaf16c5023d40b0806dd9f","slug":"jaam-in-nena-tikker-due-to-wrong-parling-nahan-news-c-177-1-nhn1018-194298-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नैना टिक्कर बाजार में बेतरतीब पार्किंग से रोजाना लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नैना टिक्कर बाजार में बेतरतीब पार्किंग से रोजाना लग रहा जाम
विज्ञापन
नैनाटिक्कर बाजार में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कतारों से लोग परेशान
एंबुलेंस और बसों को भी निकलने में होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
नैना टिक्कर (सिरमौर)। नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर स्थित नैना टिक्कर बाजार में बेतरतीब पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क के दोनों किनारों पर खड़े वाहनों के कारण बाजार में आए दिन जाम लग रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई बार दो वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इससे न केवल स्थानीय लोगों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाली बसों, टैक्सियों और अन्य वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
नैना टिक्कर पच्छाद उपमंडल का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के साथ सिरमौर और सोलन जिलों का प्रवेश द्वार भी है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूलों और सरकारी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। नाहन से शिमला और शिमला से नाहन जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी इसी बाजार से होकर होती है। इसके बावजूद बाजार में वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई अधिकृत पार्किंग स्थल नहीं है। ऐसे में दुकानदार, ग्राहक और बाहरी वाहन चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने को मजबूर हैं।
पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। कई बार सड़क इतनी संकरी हो जाती है कि वाहनों को निकलने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता है। जाम के दौरान एंबुलेंस, एचआरटीसी की बसों और स्कूल बसों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित रास्ता नहीं बचता। उन्हें वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी विकास ठाकुर, शिव कुमार गुप्ता, अशोक कुमार और व्यापार मंडल नैना टिक्कर की प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि बाजार में पार्किंग की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। इस बारे में प्रशासन और पंचायत को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि केवल चालान काटने से समस्या दूर नहीं होगी। इसके लिए बाजार के आसपास खाली पड़ी सरकारी भूमि पर पार्किंग स्थल विकसित करने की जरूरत है।
इनसेट
पार्किंग के लिए उचित स्थान चिह्नित करेंगे : एसडीएम
उपमंडलाधिकारी पच्छाद प्रियंका चंद्रा ने कहा कि नैना टिक्कर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए उचित स्थान चिह्नित किया जाएगा। इस संबंध में पच्छाद पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। पंचायत के सहयोग से समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।-- --
विज्ञापन
नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कतारों से लोग परेशान
एंबुलेंस और बसों को भी निकलने में होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
नैना टिक्कर (सिरमौर)। नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर स्थित नैना टिक्कर बाजार में बेतरतीब पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क के दोनों किनारों पर खड़े वाहनों के कारण बाजार में आए दिन जाम लग रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई बार दो वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इससे न केवल स्थानीय लोगों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाली बसों, टैक्सियों और अन्य वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
नैना टिक्कर पच्छाद उपमंडल का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के साथ सिरमौर और सोलन जिलों का प्रवेश द्वार भी है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूलों और सरकारी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। नाहन से शिमला और शिमला से नाहन जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी इसी बाजार से होकर होती है। इसके बावजूद बाजार में वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई अधिकृत पार्किंग स्थल नहीं है। ऐसे में दुकानदार, ग्राहक और बाहरी वाहन चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। कई बार सड़क इतनी संकरी हो जाती है कि वाहनों को निकलने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता है। जाम के दौरान एंबुलेंस, एचआरटीसी की बसों और स्कूल बसों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित रास्ता नहीं बचता। उन्हें वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी विकास ठाकुर, शिव कुमार गुप्ता, अशोक कुमार और व्यापार मंडल नैना टिक्कर की प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि बाजार में पार्किंग की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। इस बारे में प्रशासन और पंचायत को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि केवल चालान काटने से समस्या दूर नहीं होगी। इसके लिए बाजार के आसपास खाली पड़ी सरकारी भूमि पर पार्किंग स्थल विकसित करने की जरूरत है।
इनसेट
पार्किंग के लिए उचित स्थान चिह्नित करेंगे : एसडीएम
उपमंडलाधिकारी पच्छाद प्रियंका चंद्रा ने कहा कि नैना टिक्कर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए उचित स्थान चिह्नित किया जाएगा। इस संबंध में पच्छाद पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। पंचायत के सहयोग से समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
