फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road safety programme will organised from 6 to 15 december

जिले में 6 से 15 दिसंबर तक चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान : गौतम

Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
road safety programme will organised from 6 to 15 december
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में 6 से 15 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों को रक्षात्मक रूप से वाहन चलाने, वाहन लाइटों का सही प्रयोग, हॉर्न का सही प्रयोग, सीट बेल्ट, हेलमेट का इस्तेमाल सहित अन्य सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों पर जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में 17 दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित किया गया है, जिसे जल्द ही ठीक करने के निर्देश दिए गए। जिले की सभी सड़कों में सड़क सुरक्षा संकेतक स्थापित करने और जिला में सड़क सुरक्षा गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जल्द से जल्द आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

रामकुमार गौतम ने अधिकारियों को राष्ट्रीय उच्च मार्ग से जुड़ने वाली सभी संपर्क सड़कों पर गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी उपमंडलाधिकारियों को सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से स्थानीय यातायात प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम शिलाई, संगड़ाह और राजगढ़ को अपने ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश दिए जिन रूटों पर बसों की संख्या कम है। ऐसे सभी रूटों की पहचान कर 15 दिसंबर से पहले क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को अवगत करवाएं ताकि ऐसे रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई जा सकें ताकि इन क्षेत्रों में लोग कम यातायात साधनों के कमी के कारण ओवर लोडिंग के कारण हादसों का शिकार न हो। इस बैठक में सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, एएसपी अधीक्षक बबीता राणा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

.........
सड़क हादसों में 250 ने गंवाई जान
एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि 2019 से अब तक जिला में सड़क हादसों में लगभग 250 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा 900 से अधिक लोग घायल हुए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से 2021 के दौरान सड़क हादसों में जान गंवाने की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed