फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road

दो किलोमीटर के दायरे में कटेंगे 741 पेड़, एनएच ने मांगी अनुमति

Tue, 12 Jan 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
road
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब से शिलाई गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना डबल लेन का कार्य होना है लेकिन शहरी में पड़ने वाले मार्ग के किनारे दर्जनों पेड़ों को काटने की मंजूरी अभी तक नहीं मिल पाई है। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही सड़क किनारे बिजली पोल और पेयजल लाइन हटाने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे दर्जनों पेड़ों के कटान को मंजूरी मिलने पर ही प्राधिकरण और संबंधित ठेकेदार कार्य को शुरू करवा सकेगा। एनएच प्राधिकरण ने करीब दो किलोमीटर के दायरे में आ रहे 741 पेड़ों के कटान की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा साहिब-शिलाई से गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग-707 परियोजना के लिए करीब 1300 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। एनएच प्रोजेक्ट के लिए 4 भागों में टेंडर लगाये गए हैं। एनएच-707 पर बद्रीपुर से लेकर तारूवाला तक 2 किलोमीटर सड़क क्षेत्र पांवटा साहिब नगर परिषद में आती है। सड़क चौड़ीकरण के लिए सबसे पहले बिजली लाइन और पेयजल आपूर्ति लाइन हटाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले करीब 68 पेड़ों के कटान को मंजूरी मिलनी है जिससे निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। पेड़ कटान पांवटा नगर परिषद और वन विभाग को अनुमति के लिए फाइल भेजी गई है। इन पेड़ों के कटान की प्रक्रिया पूरी होने पर एनएच निर्माण कार्य शुरू होगा। हालांकि, इस महत्वपूर्ण योजना के लिए तारुवाला से सतौन तक वन विभाग से 22.42 हेक्टेयर वन भूमि एनएच चौड़ा करने एवं स्थानांतरण को देहरादून कार्यालय से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है जिसमें करीब 741 पेड़ कटान होगा। इस एनएच के बनने से शिमला जिला के सेब उत्पादकों और सिरमौर के खनन क्षेत्रों समेत पर्यटन एवं व्यापार
विज्ञापन
विज्ञापन

को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं, डीएफओ पांवटा साहिब ने कहा कि इस एनएच मार्ग पर एनएच विभाग के अपने करीब 280 पेड़ हैं। इनके कटान की अनुमति के लिए आवेदन आया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में पांवटा शिलाई एनएच पर बद्रीपुर से तारुवाला तक आने वाले पेड़ों की कटान के लिए जिलाधीश से अनुमति लेनी होगी।

उधर, एनएच प्राधिकरण पांवटा शिलाई के सहायक अभियंता संजय अग्रवाल ने कहा कि शहरी क्षेत्र के तहत पड़ने वाले पेड़ों के कटान फाइल को अंतिम मंजूरी के लिए देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय भेजी गई है। अनुमति मिलने पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed