फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road

2.21 करोड़ से बनेगी खैरी-मीरपुर गुरूद्वारा सड़क

Mon, 27 Jan 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
road
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने सोमवार को कालाअंब-त्रिलोकपुर मुख्य सड़क मार्ग पर खैरी से मीरपुर गुरुद्वारा तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण 2.21 करोड़ से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एक जनसभा को आयोजित करते हुए डा. राजीव बिंदल ने कहा कि 15 करोड़ की राशि कालाअंब पंचायत की सड़कों के निर्माण पर व्यय कि जा रही है। त्रिलोकपुर बाईपास रोड 2 करोड़ रुपये की लागत से बन चुका है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ की लागत से तैयार अंधेरी पुल लोगों को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि त्रिलोकपुर बुडढियों के पुल निर्माण पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और 8.5 करोड़ रुपये की लागत से अंधेरी को कौलावाला भूड़ से जोड़ने वाली सड़क पर मझाडा पुल का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कालाआंब-सुकेती-नागल-खजुरना सड़क पर 11 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनसभा के उपरांत डा. बिंदल ने माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में तीन मूर्तियों की विधिवत पूजा अर्चना के साथ स्थापना की। इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण महेश सिंघल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण बीके अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी नाहन अनूप शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर अंकुर राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed