फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road

सिरमौर में भारी बारिश, बंद रहीं एक दर्जन सड़कें

Sun, 29 Sep 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
road
नाहन/ ददाहू/ संगड़ाह (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 15 घंटे से ज्यादा बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। रविवार को जिले के अधिकतर क्षेत्रों में एक दर्जन के करीब सड़कें बंद रहीं। संगड़ाह क्षेत्र में छह, शिलाई विधानसभा में दो और नाहन क्षेत्र में चार सड़कें बंद हो गईं। हालांकि, कुछ सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। लेकिन, कई संपर्क मार्ग अभी बंद पड़े हैं। ऐसे में वाहन चालकों समेत यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिरमौर जिले में शनिवार रात और रविवार को दिन भर भारी बारिश होने से नदी नाले भी उफान पर आ गए। सड़कों पर भारी मलबा गिरने से सरकारी व निजी बसें भी फंस गईं। रविवार देर शाम तक अधिकतर मार्गों को खोलने का कार्य जारी रहा। बरसात के कारण नाहन-हरिपुरधार मार्ग बंद रहा। यह मार्ग धनोई, जलाल पुल, मलगांव और नेहला में बंद रहा। मार्ग पर भारी मलबा आने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

नाहन-कौलांवालाभूड़ मार्ग वाया सैनवाला में भी बुलरिया के पास मार्ग बंद रहा। इसके अलावा कटोला के पास चरुवाला में निगम की एक बस फंस गई। मार्ग पर भारी दलदल आने से यातायात रहा। श्रीरेणुकाजी-कोटीधीमान, खाली अच्छोन, श्रीरेणुकाजी-दीद बगड़, श्रीरेणुकाजी-छोऊ के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले अधिकतर संपर्क सड़कें बंद रहीं। संगड़ाह इलाके में खड़कोली के समीप बंद हुई संगड़ाह-ददाहू सड़क सुबह 10 खोली गई। डल्याणु-पियूलीलानी-नैनीधार मार्ग कजवा, मोटी खाला और गजवा में बंद है। दो निजी बसें में गत्ताधार में फंसी हैं। गत्ताधार-सांगना, गत्ताधार-सत्ताहन, गजवा, शियाघाटी भावण, संगड़ाह-टिक्करी बंद पड़ा है।
विज्ञापन

उधर, एक्सईएन रामरत्न शर्मा ने बताया कि मुख्य मार्गों को बहाल कर दिया है। संपर्क मार्गों को जेसीबी से खोला जा रहा है। नाहन बस अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि शनिवार रात और रविवार को हुई भारी बरसात से जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक मार्ग बंद हो गए। उन्होंने बताया कि नाहन-कौलांवाला भूड़ मार्ग पर निगम की एक बस मलबे में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से फसलें भी खराब
भारी बरसात से किसानों की नकदी व अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इन दिनों किसानों ने अपने खेतों में टमाटर, धनिया के अलावा अन्य फसलें लगाई हैं। इसके अलावा मक्की की तैयार फसल भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed