फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road condition in defence colony not wel

Sirmour News: नई बनी डिफेंस कॉलोनी में सड़कों की हालत बदतर, जलभराव समस्या

Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
road condition in defence colony not wel
अमरकोट पंचायत की डिफेंस कॉलोनी की खस्ताहाल सड़कों पर जलभराव कीसमस्या: संवाद
डिफेंस कॉलोनी में सड़कों की हालत बदतर, जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन

कॉलोनी की कच्ची सड़कों और गलियों को पक्का करने की उठाई गई मांग
स्थानीय कॉलोनीवासी नगर परिषद में शामिल करने की उठा चुके हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमरकोट पंचायत क्षेत्र में नई विकसित हुई डिफेंस कॉलोनी में सड़कों की हालत बदतर है। कुछ संपर्क सड़कों और गलियों में हल्की बारिश होते ही गलियां तालाब बन रही हैं। कॉलोनी के लोग बदहाल सड़कों को इंटरलॉक टाइलनुमा या आरसीसी बनाने की मांग लंबे समय से उठा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के साथ लगने के कारण स्थानीय कॉलोनीवासी नगर परिषद पांवटा साहिब में शामिल करने की मांग भी उठा चुके हैं।
डिफेंस कॉलोनी निवासी बहादुर सिंह तोमर, बलदेव राणा, कंवर सिंह व लाल सिंह ने बताया कि इस कॉलोनी में 250 से 300 तक रिहायशी मकानों में परिवार रह रहे हैं, लेकिन बेहतर पक्की सड़कों, गलियों और स्ट्रीट लाइटों की मूलभूत सुविधा से भी वंचित हैं। कॉलोनी और उसके बाहर की अधिकतर सड़कें कच्ची व बदहाल हैं। हल्की सी बारिश होने पर सड़कें तालाब का रूप ले रही हैं।
विज्ञापन

हर तरफ कीचड़ हो जाता है, जिससे पैदल तक चलने में दिक्कतें आती रही हैं। आजकल बरसात में समस्या ज्यादा विकराल होती जा रही है। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने अमरकोट पंचायत के प्रतिनिधियों से संपर्क सड़कों की दशा सुधारने की मांग रखी है। लोगों ने इस कॉलोनी को नगर परिषद पांवटा साहिब में शामिल करने की भी मांग उठाई है, जिससे कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट व बेहतर सड़क जैसी मूलभूत सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरकोट पंचायत प्रधान वसीम मलिक ने बताया कि ये नई कॉलोनी विकसित हुई है। इस कॉलोनी में तीन संपर्क सड़कें बनाई गई हैं। कॉलोनी की एक और संपर्क सड़क अभी प्रस्तावित है। पंचायतों में वार्ड के विकास को बजट कम रहता है। फिर भी, बजट का प्रावधान होने पर चरणबद्ध तरीके से डिफेंस कॉलोनी की संपर्क सड़कों को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed