फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road blovk due to rain

नौहराधार-राजगढ़ सड़क पर 14 घंटे बंद, यातायात ठप

Wed, 21 Jul 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
road blovk due to rain
कंडा नाला में पानी का स्तर बढ़ने के बाद लगा जाम। - फोटो : NAHAN
नाहन/नौहराधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। नौहराधार क्षेत्र में बारिश के बीच कंडा नाला में भारी बाढ़ आने से राजगढ़-नौहराधार सड़क पर 14 घंटे आवाजाही बंद रही। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, जिले में अभी भी पांच सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शिलाई में बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते चार सड़कों पर आवाजाही बंद पड़ी है। वहीं, संगड़ाह क्षेत्र में भी एक सड़क भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। बंद पड़े मार्गों के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोक निर्माण विभाग को दो लाख रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन

वहीं, जिला मुख्यालय नाहन के कच्चा टैंक में भूस्खलन के चलते एक घर की सीढ़ियां ढह गई हैं। इससे भवन मालिक नरेंद्र को भारी नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह और राजगढ़ की सीमा पर मौजूद कंडा नाले में आई बाढ़ के चलते मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे से बुधवार सुबह करीब 8 बजे तक यातायात व्यवस्था ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़धार घाटी से निकलने वाले इस नाले ने भारी बारिश के बाद एक बार फिर रौद्र रूप ले लिया, जिसके चलते यहां पर दर्जनों गाड़ियां सड़क के दोनों ओर फंसी रहीं। कईं चालकों एवं यात्रियों को सड़क खुलने के इंतजार में गाड़ियों में ही रात गुजारनी पड़ी। मंगलवार शाम दाड़लाघाट लौट रहे एक ट्रक चालक ने जोखिम उठाकर अपना ट्रक उफनते नाले में पार निकालने की कोशिश की, मगर ट्रक बीच में ही फंस गया।

कंडा नाले का बरसात व बर्फबारी के दौरान रौद्र रूप में आना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पुल अथवा पुलिया का निर्माण कार्य लंबित होने के लिए विभाग और ठेकेदार के प्रति रोष जताया। उधर, प्रशासन ने राहगीरों और चालकों से अपील की है कि नाले में पानी बढ़ने के दौरान यहां अपने वाहनों को न ले जाएं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजगढ़ नरेंद्र वर्मा ने कहा कि ठेकेदार को कंडा नाले पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने जिले में पांच सड़कों के बंद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed