फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road block in sirmaur

भारी बारिश से सिरमौर में आधा दर्जन सड़कें बंद

Sat, 14 Aug 2021 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
road block in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बारिश के बीच सड़कों पर मलबा आने से आधा दर्जन सड़कों पर आवाजाही बंद रही। इससे वाहन चालकों सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने दोपहर बाद तक पांच मार्गों को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया लेकिन अभी भी सड़क पर मलबा गिर रहा है।
विज्ञापन

इससे सड़कों पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। वहीं नाहन क्षेत्र में भी भारी बारिश के चलते सड़कें पानी से लबालब भर गईं। इससे दो पहिया वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

शनिवार को रेणुकाजी-सतौन, चांदनी-कठवार, देवका-बोबरी, बढ़ाना-किल्लौड़, राजपुर-कंडेला और बौंच-कोटी सड़कें बंद रहीं। सड़कों पर जगह-जगह हुए भूस्खलन के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ीं। कई किसान अपनी नकदी फसलों को बाजार तक नहीं पहुंचा पाए। हालांकि, दोपहर बाद तक विभाग ने बंद हुई पांच सड़कों को बहाल कर दिया। इनमें बौंच-कोटी सड़क अभी भी बंद है। इसके अलावा जिले के अन्य मार्गों पर शनिवार को भूस्खलन हुआ। कई जगह विभाग की मशीनरी से मौके पर ही मलबा और पत्थर हटाकर सड़कों को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने बताया कि शनिवार को शिलाई क्षेत्र की छह सड़कें मलबा गिरने से बंद हो गई थीं। इनमें पांच सड़कों को बहाल कर दिया है। एक सड़क को खोलने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर हो रहे भूस्खलन के चलते विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
.............
...हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed