फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Revive drinking water schemes: Harsh Vardhan

पेजयल योजनाओं का जीर्णोद्धार करें : हर्षवर्धन

Thu, 20 Nov 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Revive drinking water schemes: Harsh Vardhan
उद्योग मंत्री ने जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में विकास कार्यों पर की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक बचत भवन सभागार नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन ने की।
चौहान ने जल जीवन मिशन और पुरानी योजनाओं के जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति द्वारा निरंतर रूप से बैठक का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिले में विकासात्मक कार्यों को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा किए कार्य सरकार का आईना हैं। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किए कार्यों के लिए वह जनता के लिए उत्तरदायी हैं। इसलिए उनके द्वारा गुणात्मक कार्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में गैर सरकारी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मदों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि नारग से फागला सड़क को दुरुस्त करने के लिए पैच वर्क का कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत वासनी-पाब आदि गांव में लो वोल्टेज की समस्या के निवारण के लिए शांत गांव में 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि धौलाकुआं से बायला संपर्क मार्ग को पक्का किया जाएगा। बागथन-बनेठी-राजगढ़ मार्ग में पैचवर्क का कार्य किया जाएगा। बैठक में रोनहाट में सब्जी एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने की मांग रखी गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ में विज्ञान खंड का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। जिला सिरमौर में हैंडपंप को सुचारू करने के भी निर्देश दिए गए। जिले में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए भी चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिला सिरमौर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके लिए प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत 2024-25 में लगभग 90 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। अब तक जिले के 11,534 किसान 2272.86 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे है। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed