{"_id":"584c0af04f1c1b73434480dd","slug":"ret-hrtc-pensioners-are-angry-on-paying-no-regilar-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित पेंशन न मिलने पर भड़के सेवानिवृत्त कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित पेंशन न मिलने पर भड़के सेवानिवृत्त कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला/नाहन
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
नाहन में बैठक करते एचअारटीसी के रिटायर्ड कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नियमित पेंशन न मिलने पर गहरा रोष प्रकट किया है। पेंशन संबंधी मसलों और अन्य समस्याओं को लेकर हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला सिरमौर इकाई की बैठक नाहन में आयोजित हुई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता लायक राम ठाकुर ने की। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस बात पर गहरा रोष प्रकट किया कि बार-बार मांग किए जाने के बावजूद उन्हें नियमित रूप से पेंशन प्रदान नहीं की जा रही है। जबकि, इस मसले को कई बार निगम के उच्च अधिकारियों एवं प्रदेश सरकार के साथ हुई वार्ता में उठाया गया है। बावजूद इसके उन्हें नियमित पेंशन नहीं मिल रही है। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित सोहन सिंह ठाकुर, लायक राम ठाकुर, अशोक कुमार, महिंद्र सिंह, गोरखुराम, ब्रह्मस्वरूप, मोहम्मद नाजिर, मोहम्मद इल्यास, लायकराम, चानन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार, निशा तोमर, विमला देवी, हरिशरण शर्मा, बृह भूषण आदि ने जनवरी से दिसंबर 2016 तक डीए न देने पर गहरी चिंता प्रकट की। बैठक के दौरान कई अन्य विषयों पर चर्चा कर कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। इनमें सेवानिवृत्त कर्मियों के चिकित्सा भत्तों के शीघ्र के भुगतान, चिकित्सा भत्ता पंजाब की तर्ज पर एक हजार रुपये करने सहित पेंशन नियमित रूप से प्रदान करने की मांग की गई।
विज्ञापन