{"_id":"6067543f8ebc3e8d320f4ce9","slug":"rest-house-burnt-in-bhangani-sirmaur-nahan-news-sml3662322165","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगानी विश्राम गृह में आग लगने से अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगानी विश्राम गृह में आग लगने से अफरा-तफरी
विज्ञापन
जिलासिरमौर के भगानी विश्राम गृह के समीप भड़की आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी।
- फोटो : NAHAN
पुरुवाला (सिरमौर)। वन परिक्षेत्र भगानी के विश्राम गृह में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुआं और आग की लपटें देखकर भगानी गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी पहुंची गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल, वन एवं ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस बात का पता नहीं चल सका है कि विश्राम गृह में आग कैसे लगी।
भगानी पंचायत उपप्रधान सुरजीत सिंह, जगमोहन, गुरदेव सिंह, कमलजीत, रविंद्र, गुरदीप का कहना है कि विश्राम गृह की बाउंडरी के अंदर से अचानक धुआं आने लगा। देखते-देखते आग पूरे विश्राम गृह में फैल गई।
भगानी आरओ बस्तीराम, सुंदर सिंह, वन कर्मचारी और ग्रामीणों ने पूरा भवन तथा इसके बाहर किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं के खेत को आग की चपेट में आने से बचाया। सुरजीत, जगमोहन आदि ने निजी नलकूप, ट्यूबेल आदि से पाइप लाइन जोड़ कर पानी के फब्बारे छोड़े जिससे आग बाउंडरी से बाहर नहीं निकल पाई अन्यथा आग की बड़ी घटना भी हो सकती थी।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद दमकल विभाग की टीम राजेश चौधरी अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंच गई थी जिसके कारण आग पर जल्द काबू पा लिया गया।
उधर, वन परिक्षेत्राधिकारी बस्तीराम ने बताया कि वन विश्रामगृह में रखी लकड़ी में अचानक आग भड़क गई जिससे दस क्विंटल के लगभग सूखी लकड़ी आग की भेंट चढ़ गई।
-----------