फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   republic day will celebrate in chogaan maidan nahan sirmaur himancahal pradesh on 26 january 2021

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू

Wed, 20 Jan 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
republic day will celebrate in chogaan maidan nahan sirmaur  himancahal pradesh on 26 january 2021
नाहन सिरमौर हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर शहीद स्मारक पर रंग रोगन करता नप क - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम नाहन के चौगान मैदान में आयोजित होगा जिसे लेकर प्रशासन ने चौगान मैदान सहित शहीद स्मारक और अन्य प्रमुख स्थलों पर रंग रोगन का कार्य शुरू करवा दिया है। चौगान मैदान की ओर आने वाले मार्ग पर पड़े गड्ढों को पहले ही भरा जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि नाहन के चौगान मैदान में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों की ओर से मार्च पास्ट आकर्षण का मुुख्य केंद्र रहेगा। सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत मुख्य अतिथि अपना शुभ संदेश देंगे। इससे पहले मुख्यातिथि हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके उपरांत शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन भी करेंगे।
विज्ञापन

इससे एक दिन पूर्व प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें नाहन के चौगान मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से हिमाचल कल, आज और कल.., विषय पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जिसमें विभिन्न विभागों की ओर से 50 वर्षों की विकासात्मक गतिविधियों को दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनियों का उद्घाटन मुख्यातिथि 26 जनवरी को करेंगे। इन दोनों जिला स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर हाल ही में उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने नगर परिषद के अधिकारियों को चौगान मैदान की आवश्यक सफाई एवं मरम्मत का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते नगर परिषद की ओर से इन दिनों मुख्य स्थलों का रंग रोगन और मरम्मत का कार्य अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed