फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka fair will be celebrated on 13 to 19 november

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला 13 से 19 नवंबर तक आयोजित होगा

Wed, 13 Oct 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
renuka fair will be celebrated  on 13 to 19 november
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला इस वर्ष 13 से 19 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल करेंगे। मेले में आने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगानी सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन

मेले के आयोजन को लेकर मंगलवार को एक बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राम कुमार गौतम ने की। मेले के सफल आयोजन को लेकर कमेटियों का भी गठन किया गया। बैठक के दौरान इस वर्ष भी दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया। मेले में शामिल होने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगानी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ 13 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। जबकि रेणुका झील में शाही स्नान की रस्म 14 से 19 नवंबर तक होगी। मेले में बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मेले में अस्थायी शौचालयों और पार्किंग की व्यवस्था, बिजली पानी, सफाई और यातायात की ठोस व्यवस्था 10 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मेले के दौरान दुकानें और स्टॉल लगाने का भी निर्णय लिया गया। प्लॉट भाई दूज के दिन आबंटित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान, सीईओ दीप राम शर्मा, बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा, एपीएमसी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं बोर्ड से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed