फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka band prabandhan samiti

Sirmour News: खंड विकास अधिकारी को बैठक में न बुलाने पर भड़के विस्थापित

Tue, 03 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
renuka band prabandhan samiti
ददाहू के पंचायत भवन में बैठक के बाद श्री रेणुका बांध सघर्ष समिति के पदाधिकारी। संवाद
खंड विकास अधिकारी को बैठक में न बुलाने पर भड़के विस्थापित
विज्ञापन

पांच सितंबर को रेणुका बांध प्रबंधन के घेराव का किया ऐलान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति पांच सितंबर को रेणुका बांध प्रबंधन का घेराव करेगी। समिति के प्रेस सचिव योगेश ठाकुर ने बताया कि बांध प्रबंधन विस्थापितों की मांगों को अनसुना करता आ रहा है। शिमला में अब तक बीओडी की बैठक नहीं हो पाई है। इसके चलते समिति ने बांध प्रबंधन का घेराव करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही विस्थापित जमकर धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि समिति ने अपनी पिछली बैठक में यह तय कर लिया गया था कि यदि जल्द ही बीओडी की बैठक नहीं बुलाई गई तो समिति की अगली बैठक धरने प्रदर्शन के तौर पर ही होगी। बीओडी की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने थे जिसमें गृहविहीन (हाउस लेस) व भूमिविहीन (लैंडलेस) विस्थापितों की सूची के साथ-साथ वो काश्तकार जो कि दूसरे की जमीन पर काम करते हैं उन्हें भी गृहविहीन और भूमिविहीन की सूची में शामिल करना जैसी अनेकों मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन विस्थापितों ने पहले बांध प्रबंधन को अपनी जमीनों की रजिस्ट्री कराई है। समझौते के अनुसार यदि आने वाले दिनों में जमीन के दाम बढ़ते हैं तो सभी को जमीन की बढ़ी राशि मिलेगी लेकिन अभी तक इन सभी बातों पर कोई गौर नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध प्रबंधन के इस रवैये से खफा होकर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने पांच सितंबर को ददाहू में बांध प्रबंधन का घेराव करने का फैसला लिया है।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed