फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Release pending arrears of Sixth Pay Commission: Shankwan

छठी वेतन आयोग का लंबित एरियर जारी करें : शंक्वान

Thu, 08 Jan 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Release pending arrears of Sixth Pay Commission: Shankwan
बोले-टीजीटी आर्ट्स का प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा 75 फीसदी करे सरकार
विज्ञापन

प्रशिक्षित कला स्नातक संघ सिरमौर इकाई की बैठक में मांगों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से संबद्ध हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ जिला सिरमौर की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद इकाई अध्यक्ष कपिल शंक्वान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए संघ की 15 सूत्रीय मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शंक्वान ने बताया कि वर्ष 2019 से टीजीटी की लंबित वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी की जाए, ताकि सभी पात्र अध्यापकों को पदोन्नति के अवसर मिल सके। छठे वेतन आयोग का लंबित एरियर शीघ्र जारी किया जाए तथा डीए 58 फीसदी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान प्रदान किया जाए, जिससे महंगाई के अनुरूप वास्तविक राहत मिल सके। टीजीटी आर्ट्स के लिए हेडमास्टर से प्रधानाचार्य पदोन्नति में 75 फीसदी कोटा तय किया जाए। टीजीटी को पूर्व की भांति दोनों प्रमोशनल विकल्प हेडमास्टर एवं प्रवक्ता पुन: उपलब्ध कराए जाएं। पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा का विकल्प पुन: बहाल किया जाए। सरकार सभी कर्मचारियों को वर्ष में एक बार चिकित्सक भत्ते के विकल्प चुनने का अवसर दे। टीजीटी आर्ट्स को ही आर्ट्स विषय में पदोन्नति का अवसर प्रदान किया जाए, जिससे विषय-विशेषज्ञता एवं योग्यता का सम्मान हो सके।
विज्ञापन

जिला इकाई अध्यक्ष कपिल शंक्वान, उपाध्यक्ष आशिमा शर्मा व सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि शिक्षक वर्ग के वेतन एवं भत्तों का समुचित पुनरीक्षण किया जाए। साथ ही टीए, डीए एवं एचआरए दरों में संशोधन कर वृद्धि की जाए, जिससे शिक्षक समुदाय का मनोबल एवं कार्यक्षमता बढ़े। हायर ग्रेड पे के लाभ के संदर्भ में विभाग द्वारा स्पष्ट एवं शीघ्र निर्देश जारी किए जाएं, ताकि सभी पात्र शिक्षकों को समयबद्ध लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला इकाई उपाध्यक्ष आशिमा शर्मा, सचिव सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश परमार, महिला विंग अध्यक्ष अंबिका तोमर, सचिव साक्षी चौहान सहित जिला इकाई के टीजीटी आर्ट्स अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed