फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   registerd vehicle are 69487 in ponta sahib and parking capacity in ponta is only 500 hunderd

पंजीकृत वाहन 69487, चार पार्किंग स्थलों की क्षमता महज 500 की

Thu, 23 Dec 2021 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
registerd vehicle are 69487 in ponta sahib and parking capacity in ponta is only 500 hunderd
पांवटा साहिब मे एनएच किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर में आने वाले दिनों में पार्किंग समस्या विकराल होने वाली है। शहर में बन रहे सात किलोमीटर लंबे फोरलेन से सड़कों पर कोई वाहन पार्क नहीं हो सकेगा। भले ही लोगों को आवागमन की बेहतरीन सुविधा मिलेगी लेकिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों को पार्किंग नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन

आरएलए कार्यालय में 69487 वाहन पंजीकृत हैं। जबकि, शहरी क्षेत्र में चार पार्किंग स्थलों में मात्र 500 वाहन पार्क करने की क्षमता है। नगर परिषद के दो प्रस्तावित पार्किंग स्थल बन भी जाते हैं तो भी इनमें 350 वाहनों को पार्किंग सुविधा मिल सकेगी। लिहाजा, शहर में बहुउद्देश्यीय पार्किंग को लेकर प्रशासन, पुलिस व नगर परिषद को मिलकर गहनता से विचार करना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा साहिब में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आरएलए में पंजीकृत वाहनों में सबसे अधिक दोपहिया वाहन 47598 हैं। इसके बाद मोटर कार 12707, गुड्स कॅरिअर 4338 हैं। कमर्शियल ट्रैक्टर 1746, मोपेड 1103, बसें 184 और एग्रीकल्चर ट्रैक्टर 992 हैं। इसके अलावा प्राइवेट सर्विस व्हीकल की संख्या 403 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पांवटा में पार्किंग समस्या बनेगा ज्वलंत मुद्दा
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा ने कहाकि एनएच फोरलेन बनने से विकास को गति मिलेगी लेकिन रोज हजारों वाहन एनएच-7 व एनएच-707 के किनारे पार्क नहीं हो सकेंगे। अब शहर में पार्किंग सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरेगी।
.....
पार्किंग समस्या के समाधान को ठोस योजना जरूरी
सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. विश्वजीत बंसल का कहना है कि शहरी क्षेत्र में पार्किंग सुविधा नाकाफी है। अभी भी संपर्क सड़कों पर जाम की हालत बनती है। एनएच फोरलेन तैयार होकर सुचारु रुप से शुरू होने पर सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की होगी।
......
सड़क पर पार्क होते हैं हजारों वाहन
समाजसेवी सुशील तोमर का कहना है कि करीब 70 हजार पंजीकरण तो आरएलए पांवटा का है। रोजाना दिनभर में अपने कार्य को हजारों वाहन शहरी क्षेत्र में निकलते हैं जो पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं।
.......
सरकार, प्रशासन और नप उठाए ठोस कदम
शिक्षिका रंजना शर्मा का कहना है कि सीमांत नगर होने के कारण बाहरी राज्यों से हजार छोटे-बड़े वाहन गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पहुंचते हैं। ऐसे में पार्किंग की बेहतर सुविधा पर सरकार, प्रशासन और नगर परिषद को समय रहते मुद्दे पर फोकस करना ही होगा।
.....
बहुउद्देश्यीय पार्किंग स्थल तैयार करने होंगे
रोटरी क्लब पूर्व अध्यक्ष पांवटा शांति स्वरूप गुप्ता ने कहा कि पांवटा नगर परिषद को पार्किंग के विकल्प तलाशने होंगे। शहर पार्किंग की समस्या से पहले ही जूझ रहा है। जल्द ही मल्टी पार्किंग सुविधा जैसा कोई विकल्प ढूंढना होगा।
......
करीब 500 वाहन पार्किंग व्यवस्था
नप के कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह बेदी ने कहा कि पुलिस मैदान के समक्ष टाइलनुमा व कच्ची पार्किंग है, जिसमें 300 वाहन पार्क हो सकते हैं। रामलीला मैदान में वकीलों व नप कर्मियों के करीब 50 वाहनों की पार्किंग, गुरुद्वारा के सामने श्रद्घालुओं के 100 से 150 छोटे वाहन पार्क हो सकते हैं। मिनी सचिवालय के पास एक तरफ कर्मचारियों के 40 से 50 वाहन पार्क हो सकते हैं। फिलहाल, रामलीला मैदान और सामुदायिक भवन में दो अलग-अलग भूमिगत पार्किंग प्रस्तावित हैं।

......
बेहतर पार्किंग के लिए होगा मंथन: एसडीएम
एसडीएम विवेक महाजन ने कहा कि नगर परिषद, पुलिस विभाग, रोड़ सेफ्टी क्लब व स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित होगी। शहरी क्षेत्र में बेहतरीन पार्किंग स्थल योजना तैयार करने पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed