फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rebuplic day

देशभक्ति के रंग में रंगा नाहन, हंसराज ने फहराया तिरंगा

Mon, 27 Jan 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
rebuplic day
नाहन में गणतंत्र दिवस पर परेड की अगुवाई करने वाली पुलिस अधिकारी को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। 71वें गणतंत्र दिवस पर नाहन शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। ऐतिहासिक चौगान मैदान में गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने तिरंगा फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि भी दी।
विज्ञापन

कदम-कदम मिलाए जा....बैंड की धुन पर हई परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। पुलिस उपनिरीक्षक तनुजा ने परेड का नेतृत्व किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन सिरमौर की ओर से पॉलीब्रिक्स, पौधरोपण, शून्य लागत कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, से नो टू यूज प्लास्टिक, जल शक्ति अभियान तथा बेसहारा पशु पर आधारित थीम परेड का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने पॉलीब्रिक्स व पौधारोपण पर आधारित दो पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। साथ ही बीएसएनल की पांच साल तक प्रस्तावित मुफ्त वाईफाई सुविधा का भी उन्होंने शुभारंभ किया। उपायुक्त कार्यालय, जिला महिमा पुस्तकालय व चौगान मैदान में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, महिला मंडल पराडा, आईआरबी की छठी वाहिनी ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। मोगीनंद स्कूल के विद्यार्थियों की योगा पर आधारित प्रस्तुति शानदार रही। इसके अलावा चंबा का ऐतिहासिक लोकनृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नाहन निर्वाचन क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, उपायुक्त सिरमौर डा. आरके परूथी, पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, एसडीएम विवेक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed