{"_id":"6adb5b949dcf0aa43c0f1c79","slug":"ration-supply-effected-in-govt-dipo-ronhaat-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192349-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सरकारी राशन डिपुओं में सरसों तेल और दालों की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सरकारी राशन डिपुओं में सरसों तेल और दालों की किल्लत
विज्ञापन
सुरेश शर्मा
रोनहाट (सिरमौर)। त्योहारी सीजन में सरकारी राशन डिपुओं की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। अक्तूबर माह खत्म होने को है लेकिन रोनहाट क्षेत्र के सरकारी राशन डिपुओं में सरसों का तेल और दालें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को चीनी, आटा और चावल से ही गुजारा करना पड़ रहा है। सस्ते राशन की उम्मीद में डिपुओं तक पहुंच रहे लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री के बिना ही लौटना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि राशन लेने के लिए उन्हें अपना कामकाज छोड़कर डिपुओं के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके बावजूद सरसों का तेल और दालें नहीं मिलने से उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है। दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान जरूरी खाद्य सामग्री की किल्लत ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
-- बाक्स
त्योहार के दिनों में बढ़ जाती है जरूरी सामान की मांग
त्योहारी दिनों में घरों में विशेष पकवान तैयार किए जाते हैं। ऐसे में दालों और सरसों के तेल की जरूरत भी बढ़ जाती है। सरकारी डिपुओं में इन आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता न होने से लोगों को बाजार का रुख करना पड़ रहा है। इससे सस्ते राशन पर निर्भर परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ता राकेश, अंकुश, गीताराम, गुमान सिंह और जीवन सिंह ने सरकार और खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की है कि सरकारी राशन डिपुओं में जल्द से जल्द सरसों के तेल और दालों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री के लिए बाजार पर निर्भर न रहना पड़े।
-- बाक्स
नया स्टॉक पहुंचते ही डिपुओं में भेजी जाएंगी दालें और तेल
इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग, नाहन के शमशेर नेगी ने बताया कि सरसों के तेल और दालों की आपूर्ति में कमी आ रही है। विभाग के पास दालों का जो स्टॉक उपलब्ध था, उसे डिपुओं में भेज दिया गया है। नया स्टॉक पहुंचते ही सभी डिपुओं को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
-- -संवाद-- -- -- -