फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ration supply effected in govt dipo ronhaat

Sirmour News: सरकारी राशन डिपुओं में सरसों तेल और दालों की किल्लत

Sat, 24 Oct 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
ration supply effected in govt dipo ronhaat
सुरेश शर्मा
विज्ञापन

रोनहाट (सिरमौर)। त्योहारी सीजन में सरकारी राशन डिपुओं की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। अक्तूबर माह खत्म होने को है लेकिन रोनहाट क्षेत्र के सरकारी राशन डिपुओं में सरसों का तेल और दालें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को चीनी, आटा और चावल से ही गुजारा करना पड़ रहा है। सस्ते राशन की उम्मीद में डिपुओं तक पहुंच रहे लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री के बिना ही लौटना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि राशन लेने के लिए उन्हें अपना कामकाज छोड़कर डिपुओं के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके बावजूद सरसों का तेल और दालें नहीं मिलने से उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है। दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान जरूरी खाद्य सामग्री की किल्लत ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


--बाक्स
त्योहार के दिनों में बढ़ जाती है जरूरी सामान की मांग
त्योहारी दिनों में घरों में विशेष पकवान तैयार किए जाते हैं। ऐसे में दालों और सरसों के तेल की जरूरत भी बढ़ जाती है। सरकारी डिपुओं में इन आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता न होने से लोगों को बाजार का रुख करना पड़ रहा है। इससे सस्ते राशन पर निर्भर परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता राकेश, अंकुश, गीताराम, गुमान सिंह और जीवन सिंह ने सरकार और खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की है कि सरकारी राशन डिपुओं में जल्द से जल्द सरसों के तेल और दालों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री के लिए बाजार पर निर्भर न रहना पड़े।


--बाक्स
नया स्टॉक पहुंचते ही डिपुओं में भेजी जाएंगी दालें और तेल
इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग, नाहन के शमशेर नेगी ने बताया कि सरसों के तेल और दालों की आपूर्ति में कमी आ रही है। विभाग के पास दालों का जो स्टॉक उपलब्ध था, उसे डिपुओं में भेज दिया गया है। नया स्टॉक पहुंचते ही सभी डिपुओं को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

---संवाद-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed