फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rastriye sawayamsevak sang organised path sanchalan in nahan sirmaur on 3 april 2022

आरएसएस के स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

Mon, 04 Apr 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
rastriye sawayamsevak sang organised  path sanchalan in nahan sirmaur on 3 april 2022
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घोष पथ संचालन कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवक। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिरमौर ने नाहन के चौगान मैदान में घोष संचलन आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदू समुदाय से अपनी संस्कृति और अपने पर्वों से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान आरएसएस के स्वयं सेवकों ने शहर में पथ संचलन भी किया। कार्यक्रम में हिमालयन संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आरएसएस के उत्तर क्षेत्र के प्रचारक बनबीर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता बनबीर ने कहा कि आज हिंदुओं में अनुशासन की कमी है, वह असंगठित हैं, वह कौन है यह भी भूल गए हैं। इसकी समस्या हम हैं और हमीं इसका समाधान भी हैं। हम सभी को अपने पर्वों और संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है। दुर्भाग्य से ऐसा हो नहीं रहा है। हम पश्चिमी संस्कृति में डूबते जा रहे हैं। अपनी पुरातन संस्कृति से दूर हो रहे हैं। हमें अंग्रेजी नववर्ष तो याद है लेकिन हिंदू नववर्ष को भूल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी को चाहिए कि वह अपने बच्चों को अपनी महान भारतीय संस्कृति से अवगत करवाएं। ऐसा होने से हम अपनी जड़ों से जुड़े रह सकते हैं। इस दौरान मैदान में मौजूद जिलेभर से आए आरएसएस घोष स्वयं सेवकों ने पथ संचलन भी किया, जो चौगान मैदान से शुरू हुआ और गोविंदगढ़, कच्चा टैंक, गुन्नुघाट, मालरोड होते हुए वापस चौगान मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवकों ने सफेद कमीज, काली टोपी और बादामी रंग की पेंट पहनी हुई थी। सभी एक कतार में बैंडबाजे की धुनों पर कदमताल करते नजर आए।

इस अवसर पर जिला संघ चालक अरुण कुमार, भाजपा नेत्री प्रतिभा कौशिक, पूर्व भाजपा महिला मोर्च की जिला अध्यक्ष नीति अग्रवाल और शिवानी चौहान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed