{"_id":"66a64bbf5fe8544c7f073fa9","slug":"raotary-club-sangini-organised-plantation-in-gada-village-nahan-news-c-177-1-nhn1001-129155-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने रोपी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने रोपी हरियाली
विज्ञापन
गाड़ा गांव में पौध रोपण कार्यक्रम की शुरूआत से पूर्व मुख्यातिथि एवं अन्य। संवाद
रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने रोपी हरियाली
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से रविवार को नाहन के समीप गाड़ा गांव में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान 200 के लगभग पौधों को लगाया गया। कार्यक्रम में डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय ने बतौर मुख्यातिथि व सेवानिवृत्त डीएफओ प्रदीप शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
रोटरी क्लब संगिनी की प्रधान दीपा बंसल ने बताया कि पौधरोपण में राजकीय नर्सिंग काॅलेज नाहन की छात्राओं ने भाग लिया। प्रदीप शर्मा ने छात्राओं को वन रक्षक के चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों के बारे में बताया कि किस तरह वे जंगलों में पेड़ों व जानवरों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय ने रोटरी क्लब संगिनी की इस पौधरोपण कार्यक्रम की भरपुर प्रशंसा की। इस मौके पर पाऊल गुजराल, सोना चौहान, सीमा गुप्ता, अध्यापिका रेखा डोगरा आदि मौजूद रहे।