फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rampur news, kinnaur news, painting, competition,

Sirmour News: चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का ने अव्वल

Tue, 23 Jan 2024 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
rampur news, kinnaur news, painting, competition,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ और जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में परीक्षा पर चर्चा और राष्ट्रीय पराक्रम दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ की छात्रा अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ की छात्रा एंजेल ने दूसरा, स्नेहा नेगी ने तीसरा, सुहाना ने चौथा और अभय ने पांचवां स्थान हासिल किया। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के प्राचार्य संजीव राणा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार के रूप में राष्ट्रीय बुक ट्रस्ट की पुस्तक प्रदानकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में 95 प्रतिभागियों को एग्जाम वाॅरियर पुस्तक प्रदान की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डाइट प्रवक्ता मुन्नी लाल, एसडी स्कूल प्राचार्या नीतिका पंकज और केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के कला शिक्षक आकाश मालवीय ने पांच श्रेष्ठ चित्रों का चयन किया। संजीव राणा ने सभी विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं में तनाव मुक्त होकर अच्छे से परीक्षाओं की तैयारी करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को उत्सव के रूप में देने और सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि 29 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा के अंतर्गत देश के विद्यार्थियों से लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़ेंगे। इसमें केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में छात्रों को सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed