फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rajgarh college mahila taikbando team shandhar performance

Sirmour News: राजगढ़ की बेटियों ने ताइक्वांडो में लहराया परचम, महाविद्यालय की टीम प्रथम

Wed, 28 Oct 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
rajgarh college mahila taikbando team shandhar performance
राजगढ़ कॉलेज में प्राचार्य के साथ विजेता महिला टीम के खिलाड़ी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की महिला ताइक्वांडो टीम ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। महक ठाकुर की अगुवाई में टीम ने पांच पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में किया गया।
प्रतियोगिता में राजगढ़ महाविद्यालय की अर्चिता ने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के रूप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, आस्था राजपूत ने 46 किलोग्राम भार वर्ग, संचित ने 68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग और महक ठाकुर ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। रिया ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें निखारने के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से महाविद्यालय के खेल मैदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं देने के लिए खेल मैदान का तैयार होना बेहद आवश्यक है।----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed