फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rajgarh college 36 ncc cadates pass b and c certificates examination

Sirmour News: बीईई और सीईई परीक्षा में उत्तीर्ण रहे सभी एनसीसी कैडेट्स

Wed, 16 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
rajgarh college 36 ncc cadates pass b and c certificates examination
सचित्र-
विज्ञापन

बीईई और सीईई परीक्षा में उत्तीर्ण रहे सभी एनसीसी कैडेट्स
राजगढ़ कॉलेज की एनसीसी इकाई के 36 कैडेट्स ने दी थी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय कॉलेज की एनसीसी इकाई के सभी 36 कैडेट्स ने इस वर्ष आयोजित बी और सी प्रमाणपत्र परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की। एनसीसी प्रभारी प्रो. पूनम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 22 कैडेट्स ने बीईई और 14 ने सीईई परीक्षा दी, जिसमें सभी सफल रहे। शतप्रतिशत परिणाम छात्राओं की मेहनत, अनुशासन, नियमितता और जिम्मेदारी के चलते आया है।
उन्होंने कहा कि एनसीसी के अंतर्गत आयोजित यह परीक्षाएं युवाओं के शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इन प्रमाणपत्रों के माध्यम से कैडेट्स के लिए न केवल राष्ट्रीय सेवा के अवसर बढ़ते हैं, बल्कि विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के द्वार भी खुलते हैं। उन्होंने बताया कि कैडेट्स को लंबे समय से प्रशिक्षण के अंतर्गत ड्रिल, शारीरिक दक्षता, सामाजिक सेवा, आपदा प्रबंधन व नेतृत्व विकास जैसे विविध विषयों का सैद्धांतिक व व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और एनसीसी केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ भी पढ़ाती है। यह सफलता महाविद्यालय की गुणवत्ता व प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed